भारत सरकार की प्रमुख योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी जो 'प्रधानमंत्री शब्द' से संबंधित है......भाग-2

प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना-
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना को 9 मई 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया था ।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य सभी भारतीय नागरिकों को जीवन बीमा कवर प्रदान करना है।
इस योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु का कोई भी भारती नागरिक ₹330 प्रति वर्ष का प्रीमियम भरकर ₹200000 का जीवन बीमा का लाभ प्राप्त कर सकता है।

 

प्रधानमंत्री आवास योजना-
प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 25 जून 2015 को की गई थी इस योजना को हाउसिंग फॉर ऑल सबके लिए आवास के नाम से भी जाना जाता है इस योजना का लक्ष्य 2022 तक 20000000 नए हाउस का निर्माण करना है।
अर्थात इसका मूल उद्देश्य है कि भारत देश में हर उस व्यक्ति का पक्का घर होना चाहिए, जो कच्चे घरों में रहकर जीवन व्यतीत कर रहे हैं। इसके तहत लोगों की हर संभव मदद की जाती है।

प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना-
प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना की शुरुआत 1 जुलाई 2015 को की गई थी। इस योजना का उद्देश्य सभी सरकारी सेवाओं को इलेक्ट्रॉनिक तरीके से जनता को उपलब्ध कराना है।
 

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना-
प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना की शुरुआत 16 जुलाई 2015 को की गई थी।
इस योजना का उद्देश्य युवाओं को प्रशिक्षित कर नौकरी मुहैया कराना है। अतः 2015 पर इस पर बड़े जोरों शोरों से कार्य हुआ।

Posted on by