"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" भारत में ही नहीं पूरे विश्व में अर्थात अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाता है। लेकिन इसकी पहल भारत देश से हुई थी।
यह दिवस 21 जून को मनाया जाता है इसका भी एक तार्किक अर्थ है। 21जून को उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन होता है।
पहली बार योग दिवस 21 जून 2015 को मनाया गया था। जो भारत के प्रधान मंत्री श्री दामोदरदास नरेंद्र मोदी ने 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण में इस दिवस को मनाने के लिए घोषणा की थी।
जैसा कि सबको पता है मोदी जी 2014 में भारत देश के प्रधानमंत्री बने थे और 2014 में ही इतने बड़े पहल की शुरुआत की प्रधानमंत्री बनने के बाद मोदी जी अमेरिका गए थे ।
वहां जनरल असेंबली में यह प्रस्ताव रखा था।
और उनके इस प्रस्ताव को कोई ठुकरा न सका इसलिए प्रत्येक वर्ष 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने लगा।
अर्थात यहां पर नरेंद्र मोदी जी के लिए यह भी कह सकते हैं, कि-
"पूत के दांत पलने में ही दिख जाते हैं "
इसके साथ 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र में 193 (देश) सदस्यों द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई।
एग्जाम के दृष्टिकोण से देखें तो केवल 90 दिन के अंदर ही इस प्रस्ताव को विश्व स्तर पर पूर्ण बहुमत मिला, जो किसी भी दिवस प्रस्ताव की अपेक्षा कम है।