कुछ उपयोगी यौगिक

कुछ उपयोगी यौगिक

सैकरीन (Sacchrine)

      इसे आर्थो-सल्फा बेंजामाइड (C6H4SO2CONH) भी कहते है।

      यह चीनी से 550 गुना अधिक मीठा होता है।

      इसका भोज्य-मान शून्य होता है।

      इसका उपयोग मधुमेह के रोगी चीनी के स्थान पर करते हैं।

कार्बोहाइड्रेट (Carbohydrates)

      यह मनुष्य के भोजन का मुख्य अवयव है।

      यह मोनोसैकराइड, डाइसैकराइड, पाॅलीसैकराइड आदि रूपों में पाया जाता है।

      यह कोशिकाओं को तुरन्त ऊर्जा प्रदान करता है।

      ग्लूकोज, शर्करा, स्टार्च आदि इसके उदाहरण हैं।

थाईकाॅल  

      यह एक कृत्रिम रबर है।

      इसे आॅक्सीजन मुक्त करने वाले रसायनों से मिलाकर राॅकेट इंजनों में ठोस ईंधन के रूप में प्रयुक्त किया जाता है।

नियोप्रीब  

      इसे 2 क्लोरोब्यूटाडाइन के बहुलीकरण से बनाया जाता है।

      इसका उपयोग विद्युतरोधी पदार्थ बनाने मंे किया जाता है।

अश्रु गैस

      मानव नेत्र के संपर्क में आने से इससे अश्रु निकलने लगता है।

      एल्फा-क्लोरो एसीटोफिनाॅल, एक्रोलिन आदि कुछ प्रमुख अश्रु गैसें हैं।

      इसका उपयोग भीड़ को तितर-बितर करने में किया जाता है।

मास्टर्ड गैस

      इसे डाईक्लोरो-डाइ-इथाइल सल्फाइड [(C2H4)2CI2S] के नाम से भी जाना जाता है।

      इसमें सरसों का तेल जैसी झाग (Smell) होती है।

      इसका उपयोग युद्ध क्षेत्र में किया जाता है।
Posted on by