अंध महासागर या अटलांटिक महासागर की धाराओं की विशेषताएं ।

आज हम बात करेंगे अंध महासागर की धाराओं की विशेषता के संबंध में ।
     इसकी सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह विषुवत रेखा अर्थात भूमध्य रेखा के दोनों ओर प्राय: समान रूप में विद्यमान है । अंध महासागर की कुछ निम्नलिखित धाराएं -

1. उत्तरी विषुवत् रेखीय गर्म धारा -

इन विषुवत रेखीय धाराओं का विस्तार जीरो डिग्री से 10 डिग्री उत्तरी अक्षांश के मध्य पाया जाता है । हम और आप आप जानते हैं कि अफ्रीका के पश्चिमी तट के किनारे कनारी की ठंडी धारा बहती है, जब इस ठंडी धारा का जल इसे धकेलता है  , यह धारा प्रारंभ होकर व्यापारिक हवाओं के प्रभाव में पूर्व से पश्चिम दिशा की ओर प्रवाहित होती है । जैसे ही यह गर्म धारा 15 डिग्री उत्तरी अक्षांश के उत्तर में मध्य अटलांटिक कटक के पास पहुंचती है, इसकी दिशा उत्तर की ओर हो जाती है तथा उसे पार करने के बाद यह दक्षिण दिशा की ओर मुड़ जाती है । दक्षिण अमेरिका महाद्वीप के पूर्वी तट पर अवरोध होने के कारण यह शाखा दो शाखाओं में विभाजित हो जाती है । 
पहली शाखा एंटीलीज की गर्म धारा के नाम से जानी जाती है तथा पश्चिमी द्वीप समूह के पूर्व में प्रवाहित होती है , और दूसरी शाखा कैरेबियन सागर में प्रवेश हो जाती है तथा युगाटन चैनल तक पहुंचती है ।

     लेख अभी जारी है .....

Posted on by