Next to
शाह आलम द्वितीय
पानीपत का तृतीय युध्द
1764 ई० का बक्सर का युध्द शाह आलम द्वितीय के काल में ही हुआ था, जिसमें इस मुगल वादशाह ने अवध के नवाब शुजाउद्दौला तथा बंगाल के अपदस्थ नवाब मीर कासिम के साथ मिलकर अंग्रेजों के खिलाफ एक त्रिगुट का निर्माण किया, परन्तु अंग्रेजी सैनिकों ने हेक्टर मुनरो के नेतृत्व में इस गुट को पराजित किया।
अकबर द्वितीय ( 1806-37 ई० )
शाह आलम द्वितीय के बाद अकबर द्वितीय शासक बना।
# अंग्रेजों के संरक्षण में बनने वाला यह पहला मुगल वादशाह था।
# इसी के शासन काल में तृतीय आंग्ल-मराठा युध्द (1817-18 ई०) हुआ था।
राजा राम मोहन राय को राजा की उपाधि अकबर द्वितीय ने ही प्रदान की थी।
अकबर द्वितीय की पेंशन के सिलसिले में राजा राम मोहन राय ब्रिटेन गये थे और वहीं पर व्रिस्टले में 1833 ई० में उनकी मृत्यु हो गयी।
बहादुर शाह द्वितीय 'जफर' (1837-58ई० )
# मुगल वंश का अंतिम शासक।
# इसी के शासन काल में 1857ई० का विद्रोह हुआ। इस विद्रोह का नेता बहादुर शाह जफर को ही बनाया गया।
# बहादुर शाह जफर को अंग्रेजी सैनिकों ने हुमाऊं के मकबरे से गिरफ्तार कर 1858 में रंगून निर्वास्त कर दिया था, जहां पर 1862 ई० में उनकी मृत्यु हो गयी।
#यहीं पर उनकी समाधि बनी है।
# प्रसिध्द शायर होने की वजह से इसे'जफर'भी कहा जाता है
अध्याय समाप्त