सुकन्या समृद्धि योजना

सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए एक छोटी बचत योजना है यह योजना केंद्र सरकार की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के तहत लांच की गई है जिसका मुख्य उद्देश्य बेटियों की पढ़ाई व शादियों में आर्थिक समर्थन व योगदान करना है। 

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जन्म से लेकर 10 साल तक की छोटी बच्चियों का खाता खोला जाएगा। 

सुकन्या योजना के तहत अधिकतम दो बेटियों के नाम पर खाता खुलवाया जा सकता है। यदि दूसरी बेटी के जन्म के समय जुड़वा बेटियां हों तो इस स्थिति में तीसरा खाता भी खोला जा सकता है। 

 250 रू. से भी यह खाता खोला जा सकता है जो कि पहले कम से कम ₹1000 में खोला जाता था। 

इस योजना के तहत किसी भी वित्तीय वर्ष में बच्चियों के खाते में अधिकतम 1.5 लाख रुपया तक जमा कराया जा सकता है। 

किसी भी पोस्ट ऑफिस या कमर्शियल बैंक की अधिकृत शाखा में बच्चियों का खाता खोला जा सकता है। और खाते में नगदी , चेक, डीडी और इलेक्ट्रॉनिक ट्रांसफर के द्वारा या किसी ऐसे माध्यम से भी जमा कराई जा सकती है जिसे बैंक द्वारा स्वीकार किया जाता है। 

बेटियों के 18 साल की उम्र के बाद उनकी उच्च शिक्षा के लिए जमा की गई रकम का 50% निकाला भी जा सकता है।  तथा यह खाता बेटियों के 18 साल की उम्र के बाद उनकी शादी होने तक या 21 साल की उम्र तक खाता चलाया जा सकता है। 

सुकन्या समृद्धि खाता बच्चियों के माता पिता के द्वारा भी चलाया जा सकता है तथा 10 साल की उम्र हो जाने पर बच्चियां खुद अपना खाता संभाल सकती हैं। 

Posted on by