दैनिक संप्रेक्षण-2

दैनिक संप्रेक्षण-2

प्र0    पहाड़ी पर चढ़ते समय आगे की ओर झुकना पड़ता है क्यों?

उ0    शरीर का गुरूत्व केन्द्र आगे की ओर स्थानान्तरित करने के लिए।

प्र0   गर्मी में सफेद कपड़ा पहनना ठीक होता है क्यों?

उ0    सूर्य की विकिरित ऊष्मा को अधिकांश परावर्तित कर देता है।

प्र0    चमगादड़ अंधेरे में उड़ता है टकराता नहीं क्यों?

उ0    चमगादड़ उड़ते समय पराश्रव्य ध्वनि उत्पन्न करती है जो वस्तु से टकराकर फिर चमगादड़ के कानों में आता है और उसे दूरी का ज्ञान हो जाता है।

प्र0    यदि गुरूत्वाकर्षण समाप्त हो जाय तो क्या होगा?

उ0    वस्तुयें भारहीन हो जायेगी।

प्र0    इन्द्रधनुष वर्षा के बाद क्यों दिखती है?

उ0    वर्ण विक्षेपण द्वारा जल की बूंदों से प्रकाश का पूर्ण आन्तरिक परावर्तन होता है।

प्र0    आकाश का रंग नीला क्यों दिखता है?

उ0    सूर्य के प्रकाश में नीले रंग की तरंगदैध्र्य का प्रसार अधिक होता है।

प्र0    ध्वनि स्थल की अपेक्षा जल में अधिक सुनाई देती है क्यों?

उ0    जल का घनत्व हवा से अधिक होता है।

प्र0    मोटे शीशे का बर्तन गर्म तरल पदार्थ डाले जाने पर टूट जाता है क्यों?

उ0    मोटा शीशा ताप का कुचालक होता है जिससे इसमें अनियमित प्रसार हो जाता है।

प्र0    सूखे बालू की अपेक्षा भींगे बालू पर चलना आसान होता है?

उ0    क्योंकि भींगे बालू पर घर्षण अधिक कार्य करता है।

Posted on by