दैनिक संप्रेक्षण-3

दैनिक संप्रेक्षण-3

प्र0    बादल की गरज सुनाई पड़ने से पहले चमक दिखायी देती है?

उ0    क्योंकि प्रकाश की गति ध्वनि से अधिक है।

प्र0    ब्लाटिंग पेपर स्याही सोखता है क्यों?

उ0    स्याही Capillary Action के कारण ब्लाटिंग पेपर के रन्ध्र में प्रवेश कर जाती है।

प्र0    हाइड्रोजन से भरा गुबारा ऊपर जाकर फट जाता है क्यों?

उ0    क्योंकि वायुदाब घट जाता है।

प्र0    मछलियाँ शीतकाल में तालाब के ऊपर बर्फ जम जाने पर भी जीवित रहती है क्यों?

उ0    तालाबों के नीचे जल का तापमान 40C तक रहता है।

प्र0    वाष्पीकरण में ठंडक उत्पन्न होती है क्यों?

उ0    क्योंकि द्रव को वाष्प बनाने के लिए गुप्त ऊष्मा की आवश्यकता होती है।

प्र0    ऊनी कपड़े शरीर को गर्म रखते हैं क्यांे?

उ0    क्योंकि यह ऊष्मा का कुचालक होते हैं।

प्र0    प्रेशर कुकर में खाना क्यों जल्दी पकता है?

उ0    क्योंकि दाब अधिक होने से क्वथनांक अधिक हो जाता है।

प्र0    अवतल दर्पण का प्रयोग दाढ़ी बनाने में किया जाता है क्यों?

उ0    क्योंकि प्रतिबिम्ब आकार में काफी बड़ा सीधा और काल्पनिक बनता है।

प्र0    श्रव्य आवृत्ति के प्रसारण के लिए रेडियो आवृत्ति तरंगों का सहारा लेना पड़ता है क्यों?

उ0    क्योंकि यह तरंगे प्रकाश में वेग से चलती है।
Posted on by