प्र0 भयंकर ठण्डी में पानी का पाइप फट जाता है क्यों?
उ0 ठण्ड के कारण पानी जम जाता है और उसका आयतन बढ़ने से पाइप पर दबाव पड़ता है।
प्र0 बादल वाली रात क्यों गरम लगती है?
उ0 क्योंकि पृथ्वी से उत्सर्जित ताप वायुमंडल में पूर्ण रूप से विलिन नहीं हो पाता है और धरती के आस-पास ही रह जाता है।
प्र0 वर्फ जल में तैरता है?
उ0 घनत्व कम होने के कारण।
प्र0 कम्बल में लपेटी हुई वर्फ नहीं गलती क्यों?
उ0 कुचालक होने के कारण वायुमण्डलीय ताप कम मात्रा में अन्दर प्रवेश कर पाता है तथा भीतर का ताप भी कम मात्रा में बाहर निकलता है।
प्र0 वर्षा की अपेक्षा जाड़े में गीले कपड़े जल्द सूखते है क्यों?
उ0 वर्षा ऋतु में हवा संतृप्त रहती है किन्तु जाड़े की हवा शुष्क रहती है।
प्र0 नदी जल की अपेक्षा समुद्र में जाने पर जहान का तल ऊपर उठ जाता है?
उ0 नदी जल की अपेक्षा समुद्र जल का घनत्व अधिक होता है।
प्र0 जल भरे हौज की गहराई खाली हौज की अपेक्षा कम प्रतीत होती है?
उ0 प्रकाश के अपवर्तन के कारण
प्र0 रेफ्रिजरेटर में जल को ठण्डा करने के लिए कौन सी गैस प्रयुक्त होती है?
उ0 अमोनिया