दैनिक संप्रेक्षण-5
प्र0 शीशे की गर्म चिमनी पर जल का छीटा पड़ने पर चिमनी चटख जाती है क्यों?
उ0 चिमनी के जिस भाग पर छीटा पड़ता है वह ठण्डा होकर संकुचित हो जाता है।
प्र0 सड़ा अण्डा जल में क्यों तैरता है?
उ0 सड़े अण्डे का वाष्प निकल जाती है फलतः इसके भार में कमी आ जाती है।
प्र0 गर्मी के दिनों में साधारण दिवाल घड़ी धीमी चलती है क्यों?
उ0 ताप पाकर दोलन की लम्बाई बढ़ जाती और दोलन काल बढ़ जाता है।
प्र0 भौंरे गुनगुनाते हैं क्यों?
उ0 उड़ते समय प्रति सेकेण्ड 400 बार पंखों से कम्पन होता है।
प्र0 बैलून एक निश्चित ऊँचाई तक पहुँच कर रूक जाता है क्यों?
उ0 क्योंकि वहाँ बैलून में भरी गैस का घनत्व हवा के धनत्व के बराबर हो जाता है।
प्र0 विद्युत प्रतिष्ठानों में प्यूज तार का उपयोग क्यों किया जाता है?
उ0 निम्न गलनांक और उच्च प्रतिरोध शक्ति के कारण विद्युत धारा को नियंत्रित रखता है।
प्र0 शंख की आवाज समुद्र की गरज जैसी होती है क्यों?
उ0 शंख के घुमावदार संरचना के कारण ध्वनि के असमान परावर्तन के कारण।
प्र0 खतरे का संकेत सफेद लाल क्यों रखा जाता है।
उ0 दृश्यमान प्रकाश में लाल रंग की किरणों का तरंग दैध्र्य सबसे अधिक होता है और दूर तक दिखायी देता है।