दैनिक संप्रेक्षण-6

दैनिक संप्रेक्षण-6

प्र0    साफ पानी क्यों काँच प्लेट पर फैल जाता है?

उ0    क्योंकि पानी के दो अणुओं के बीच ससंजन बल पानी के एक अणु तथा काँच के एक अणु के बीच आसंजन बल से छोटा होता है।

प्र0    पैराशुट में एक छिद्र क्यों होता है?

उ0    पैराशुट का प्रदोलन तथा कम्पन को रोकने के लिए पैराशुट के बीचोबीच एक छिद्र किया जाता है।

प्र0    काँच के उस पार क्यों देखा जा सकता है?

उ0    काँच पर आपतित प्रकाश किरणों इससे होकर गुजर जाती है।

प्र0    चाभी वाली घड़ी में ऊर्जा का संग्रह कैसा होता है?

उ0    चाभी देने से गतिज ऊर्जा को हम स्थितिज ऊर्जा के रूप में संग्रह कर देते है।

प्र0    धारायुक्त बिजली के तार को छुना अधिक खतरनाक क्यों है?

उ0    मानव शरीर विद्युत का सुचालक है अतः शरीर की रक्त का विद्युत अपघटन होने का डर रहता है।

प्र0    विद्युत वल्ब टूटने पर बड़ी जोरों से आवाज उत्पन्न करता है?

उ0    पहले वह निर्वात होता है टूटने पर हवा तेजी से निर्वात जगह को कभर करना चाहती है।

प्र0    टेनिस की गेंद पहाड़ पर अधिक उछलती है तथा मैदान में कम क्यों?

उ0    क्योंकि पहाड़ पर मैदान की अपेक्षा गुरूत्व का खिचाव कम होता है।

Posted on by