प्रधानमंत्री युवा योजना

प्रधानमंत्री युवा योजना का पूरा नाम प्रधानमंत्री युवा उद्यमिता विकास योजना है। इस योजना की शुरुआत 2016 में की गई है यह योजना 5 वर्ष के लिए लागू की गई है जोकि 2016-17 से 2020-21 तक क्रियान्वित रहेगी।  
      उधमिता योजना शिक्षा और प्रशिक्षण हेतु एक फ्लैगशिप योजना है। यह योजना कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय के अंतर्गत आती है। 
      प्रधानमंत्री युवा उधमिता विकास योजना को राष्ट्रीय उधमिता संस्थान , समन्वय हब और नोडल हब की एक प्रणाली के माध्यम से लागू किया गया है। 

इस योजना के मुख्य उद्देश्य

- प्रारंभिक चरण के उद्यमियों को शिक्षित करना
-  उद्यमियों को पीअर्स , मेंटर्स , इनक्यूबेटरों, फंडस और व्यावहारिक सेवाओं के नेटवर्क से जोड़ना है ।
-  उद्यमिता हब के माध्यम से सभी उद्यमियों को समर्थन देना भी है।
-   आकांक्षी उद्यमियों को समर्थन करने वाली संस्कृति को बढ़ावा देना भी है। 
-   समावेशी विकास के लिए सामाजिक उद्यमों के विकास को बढ़ावा देना। 
-   उधमिता विकास के लिए एक सक्षम परिस्थिति तंत्र का निर्माण करना। 
-   2021 तक उद्यमिता प्रशिक्षण और शिक्षा एडवोकेसी और उद्यमशीलता नेटवर्क विकसित करना। 


⚫ प्रधानमंत्री युवा उद्यमिता विकास योजना को वाधवानी फाउंडेशन के सहयोग से यहां पर लागू किया गया है। वाधवानी फाउंडेशन कैलिफोर्निया का एक गैर लाभकारी सार्वजनिक लाभ निगम है। 

⚫ प्रधानमंत्री युवा उद्यमिता विकास योजना के अंतर्गत 2200 कॉलेजों, 300 स्कूलों , 50 उद्योग प्रशिक्षण केंद्रों और 50 उद्यमिता विकास केंद्र के माध्यम से 7 लाख से अधिक छात्रों को उधमिता शिक्षा और प्रशिक्षण दिए जाने की व्यवस्था की गई है। 

⚫ इस योजना के अंतर्गत 2016-17 से 2020-21 में लगभग 30 हजार स्टार्टअप शुरू होने का अनुमान लगाया गया है जिससे परोक्ष या प्रत्यक्ष रूप से युवाओं को लगभग 2,60,000 नौकरियां प्रदान की जाएंगी। 

Posted on by