सामाजिक अधिगम सिद्धांत

सामाजिक अधिगम सिद्धांत के प्रतिपादक बंडूरा और वाल्टर्स है । बंडूरा और वाल्टर्स में सामाजिक अधिगम के महत्व की पुष्टि के अनेक प्रयोगात्मक अधिगमो के आधार पर की। बंडूरा ने एक प्रयोग में बच्चों को एक फिल्म दिखाई जिसमें एक वयस्क व्यक्ति के व्यवहार को प्रदर्शित किया गया था।  फिल्म के 3 भाग से प्रत्येक बच्चे को केवल एक प्रकार की फिल्म दिखाई गई पहली फिल्म में फिल्म का हीरो आक्रामक व्यवहार प्रदर्शित करता था और इस व्यवहार के लिए उसे दंड दिया जाता था। दूसरी फिल्म में हीरो आक्रामक व्यवहार प्रदर्शित करता था और उसके लिए उसको पुरस्कृत किया जाता था। तीसरी फिल्म में हीरो आक्रामक व्यवहार करता था और उसके लिए ना तो उसे पुरस्कृत किया गया और ना ही दंड दिया जाता था।  प्रत्येक बच्चे को दिखाने के बाद प्रत्येक बच्चे को उन्हीं परिस्थितियों में रखा गया जिन परिस्थितियों से संबंधित बच्चों को फिल्म दिखाई गई थी बच्चों के व्यवहार का निरीक्षण कर यह देखा गया कि बच्चों ने उस व्यवहार का अनुकरण कम किया  जिसमें हीरो को आक्रामक व्यवहार  के लिए  दंड दिया गया से संबंधित था । सामाजिक अधिगम सिद्धांत में व्यवहार को प्रभावित करने वाले कारकों में केवल वातावरण संबंधी कारकों को महत्त्व दिया गया है वंशानुक्रम कारकों को कोई महत्त्व नहीं दिया गया है।

Posted on by