1. सिकंदर के आक्रमण के समय उत्तरी भारत पर नंद वंश का शासन था ।
2. खिलजी वंश के शासक मुबारक शाह खिलजी ने स्वयं को खलीफा की उपाधि प्रदान किया था ।
3. पल्लव वंश के शासक नरसिंहवर्मन द्वितीय नें कांची के कैलाश नाथ मंदिर का निर्माण करवाया था ।
4. अकबर ने 1564 में जजिया कर समाप्त कर दिया था ।
5. महावीर स्वामी के प्रधान शिष्यों को गणधर कहा जाता था ।
6. गौतम बुद्ध ने सर्वाधिक उपदेश श्रावस्ती में दिए थे ।
7. सांची का स्तूप अशोक ने बनवाया था ।
8. हजार रामास्वामी मंदिर की भीतरी दीवारों पर रामायण के दृश्य उत्कीर्ण किए गए हैं ।
9. स्वामी सहजानंद सरस्वती ने अखिल भारतीय किसान सभा की स्थापना की थी ।
10. राम प्रसाद बिस्मिल हिंदुस्तान समाजवादी गणतंत्रीय सेना के संस्थापक सदस्य थे ।
11. मुमताज महल का वास्तविक नाम अर्जुमन्द बानो बेगम था ।
12. भारत में सहायक संधि का प्रयोग सर्वप्रथम डूप्ले ने किया था ।
13. मध्य प्रदेश का आदमगढ़ स्थान पशुपालन का प्राचीनतम साक्ष्य प्रस्तुत करता है ।
14. हाथीगुंफा अभिलेख में कलिंग शासक खारवेल के शासनकाल की घटनाओं का क्रम बद्ध विवरण प्राप्त होता है ।
15. गुप्त वंश के शासक स्कंदगुप्त ने हूणों को भारत पर आक्रमण करने से रोका था ।
16. वीरसेन ने उदयगिरि के गुहा मंदिर का निर्माण करवाया था ।
17. कौटिल्य द्वारा प्रयुक्त धर्मस्थीय शब्द का तात्पर्य न्यायालय को दर्शाता है ।