1. गंगा पूर्वानुवर्ती प्रकार की नदी है , जो महान हिमालय तथा लघु हिमालय को काटकर संकरे गार्ज का निर्माण करती हैं ।
2. गांधी सागर बांध चंबल नदी पर बनाया गया है ।
3. यमुना की सहायक केन नदी कैमूर की पहाड़ी (सतना) से निकलती है और बांदा के निकट यमुना में मिलती है ।
4. नेपाल हिमालय में धौलागिरी व माउंट एवरेस्ट के बीच से निकलने वाली, चंपारण जिले में मैदान उतरने वाली तथा सोनपुर के निकट गंगा से मिलने वाली नदी गण्डक है ।
5. बंगाल की शोक कही जाने वाली दामोदर नदी हुगली की सहायक नदी है ।
6. भाखड़ा नांगल परियोजना के नहर तंत्र का पोषण सतलज नदी करती है ।
7. धौली गंगा एवं विष्णु गंगा अलकनंदा की सहायक धाराएं हैं ।
8. राप्ती, घाघरा की सहायक नदी है ।
9. अलकनंदा नदी बद्रीनाथ से होकर बहती है ।
10. रावी नदी हिमाचल प्रदेश की कुल्लू पहाड़ियों के रोहतांग दर्रे से निकलती है ।
11. शारदा तथा सरयू घाघरा की सहायक नदियां हैं ।
12. बंगाल की खाड़ी के किनारे अवस्थित देश - बांग्लादेश, थाईलैंड, भारत, म्यांमार, इंडोनेशिया, मलेशिया एवं श्रीलंका हैं ।
13. सुरमा नदी का उत्पत्ति स्थल मणिपुर में है ।
14. गंगा की बांएं तट से मिलने वाली अंतिम सहायक नदी महानंदा दार्जिलिंग की पहाड़ियों से निकलती है ।
15. ट्रांस हिमालय से निकलने वाली प्रमुख नदियां सिंधु सतलज एवं ब्रह्मपुत्र है ।