हिंद महासागर के विषय में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य

हिंद महासागर
यह त्रिभुजाकार में स्थित विश्व का सबसे बड़ा महासागर है जो पूर्व में मलेशिया, इंडोनेशिया और ऑस्ट्रेलिया से घिरा है। पश्चिम में अफ्रीकी देशों से ही घिरा है। उत्तर में एशियाई देश से तथा दक्षिण में अंकार्टटिका से घिरा है।
• इस महासागर के उत्तरी भाग में बंगाल की खाड़ी, मन्नार की खाड़ी, अरब सागर, फारस की खाड़ी, ओमान की खाड़ी, अदन की खाड़ी, लाल सागर, अकाबा की खाड़ी, स्वेज की खाड़ी इत्यादि सागर है।
• बंगाल की खाड़ी में भारत का अंडमान निकोबार द्वीप समूह है। मन्नार की खाड़ी में राम सेतु (आदम का पुल) है। अरब सागर में लक्ष्य द्वीप है। लक्ष्यद्वीप क दक्षिण एशिया का सबसे छोटा द्वीप मालदीप है तथा मालदीप के दक्षिण ब्रिटेन का डयूगोगोर्सिया द्वीप है जिस पर यूएसए की सैनिक छावनी स्थित है।

• अफ्रीका के दक्षिण पूर्व में हिंद महासागर का सबसे बड़ा द्वीप मेडागास्कर है। इसके पूर्व में मॉरीशस एवं उत्तर में सेशेल्स द्वीप है। सेशेल्स के उत्तर यमन का सुकोत्रा द्वीप है।

• स्वेज नहर विश्व की सबसे प्रमुख जहाजी नहर है। यह सबसे लंबी और चौड़ी है। यह लाल सागर को भूमध्य सागर से जोड़ती है। यह मिस्र में स्थित है।

• मिस्र को नील नदी की देन/वरदान कहा जाता है। इस नदी पर नासेर झील के निकट आस्वन बांध है।

• नील नदी विश्व की सबसे लंबी नदी है जिसका उद्गम विक्टोरिया झील से स्वेत नील नाम से होता है। इसकी प्रमुख सहायक नदी नीली नील नदी है जो इथोपिया की टाना झील के निकट से निकलती है।
• इथोपिया सोमालिया, जिबूती और इरिट्रिया, हार्न आफ अफ्रीका या अफ्रीका की संधि का देश कहा जाता है।

• अफ्रीका के कांगो देश में प्रवाहित जायरे नदी विषुवत रेखा को दो बार काटती है। लिंपोपो नदी मकर रेखा को दो बार काटती है तथा भारत की माही नदी कर्क रेखा को दो बार काटती है।

• डेकंसवर्ग पर्वत दक्षिण अफ्रीका देश में स्थित है। इससे ऑरेंज नदी निकलती है।

Posted on by