डच ईस्ट इन्डिया कम्पनी
पुर्तगालियों के बाद भारत में जिस यूरोपीय कम्पनी का आगमन हुआ वह डच ईस्ट इन्डिया कम्पनी थी।
* डच, हॉलैण्ड या नीदरलैण्ड के निवासियों को कहा जाता है। उसकी राजघानी एमस्टरडम और मुद्रा गिल्डर है।
* इस कम्पनी की स्थापना 1602 ई० में की गयी। इस कम्पनी को डच पार्लियामेंट स्टोटेन जनरल के द्वारा पूर्वी देशों के साथ 21 वर्षों के लिए व्यापार करने का एकाधिकार प्रदान किया गया। इस कम्पनी की कुल प्राथमिक पूँजी 65 लाख गिल्डर थी।
** इसने भारत में 1605 ई० में कोरोमण्डल स्थित मसूलीपट्टनम् ( आँध्रप्रदेश ) में अपनी पहली फैक्ट्री की स्थापना की। इस क्षेत्र में उसकी दूसरी कोठी पेटापोली ( निजामपट्टनम् ) में स्थापित हुई।
* भारत में अपने-अपने प्रभुत्व की स्थापना को लेकर जल्द ही डचों व अँग्रेजों के बीच संघर्ष की शुरूआत हो गयी, जिसका अंत 1759 ई० के वेदरा के युध्द में हुआ, जिसमें कर्नल फोर्ड के नेतृत्व में अँग्रेजों ने डचों को निर्णायक रुप से पराजित कर दिया।