1. राकस ताल से निकलकर हिमालय को काटकर शिपकीला दर्रा से होकर भारत में प्रवेश करने वाली नदी सतलज नदी है ।
2. ब्यास और सतलज के संगम स्थल हरिके नामक स्थान पर हरिके बैराज से भारत की सबसे बड़ी नहर इंदिरा गांधी नहर निकलती है ।
3. श्रीनगर झेलम नदी किनारे बसा हुआ है ।
4. चिनाब नदी सिंधु की विशालतम सहायक नदी है, जो हिमाचल प्रदेश में चंद्रभागा कहलाती है ।
5. रावी नदी का उद्गम स्थान कांगड़ा जिले में रोहतांग दर्रे के समीप है । इसी के निकट व्यास कुंड से व्यास नदी भी निकलती है ।
6. सतलज नदी मानसरोवर झील के निकट स्थित राकस ताल से निकलती है और शिपकीला दर्जे के पास भारत में प्रवेश करती है ।
7. भाखड़ा नागल बांध सतलज नदी पर बनाया गया है ।
8. गंगा नदी की दो शीर्ष धाराएं अलकनंदा तथा भागीरथी है, जो उत्तराखंड में देव प्रयाग में संगम कर गंगा का निर्माण करती हैं ।
9. पिंडार नदी कर्णप्रयाग में अलकनंदा से मिलती है, जबकि मंदाकिनी रुद्रप्रयाग के निकट अलकनंदा से मिलती है ।
10. दक्षिणी पठार से आकर सीधे गंगा में जो नदी मिलती हैं, वह टोंस एवं सोन नदी है, जो क्रमशः इलाहाबाद के बाद एवं पटना से पहले गंगा में मिलती हैं ।
11. गंगा नदी के बाएं तट की मुख्य सहायक नदियां पश्चिम से पूर्व की ओर कुछ इस प्रकार हैं - रामगंगा, वरुणा, गोमती, घाघरा, गंडक बूढ़ी गंडक, और कोसी तथा महानंदा ।
12. छोटा नागपुर पठार की दामोदर नदी हुगली में आकर मिलती है फरक्का बांध हुगली नदी पर ही बनाया गया है ।