प्रशांत महासागर
प्रशांत महासागर के उत्तरी भाग में बेरिंग जल संधि है जो उसे आर्कटिक महासागर से जोड़ती हैं तथा रुस और अलास्का को अलग करती हैं।
• मध्य अमेरिकी देश में पनामा नहर है। यह प्रशांत महासागर को अटलांटिक महासागर से जोड़ती है और यह विश्व की एकमात्र ऐसी नहर है जो लॉक सिस्टम पर आधारित है। इसमें तीन बड़े लॉक लगाए गए हैं
• इंडोनेशिया में सुंडा जलसंधि इसे हिंद महासागर से जोड़ती है तथा इंडोनेशिया के जावा और सुमात्रा को अलग करती है।
• इस महासागर में पाए जाने वाले प्रमुख सागर निम्नलिखित हैं
1. ओखोटस्क सागर
2. बोरिंग सागर
3. जापान सागर
4. पीला सागर
5. पूर्वी चीन सागर
6. दक्षिणी चीन सागर
7. जावा सागर
8. फ्लोर्स सागर
9. बांदा सागर
10. अराकुरा सागर
11. कोरल सागर
12. तस्मान सागर
13. खुलु सागर (फिलिपींस)
14. सेलेबीस सागर
• बेरिंग सागर में यूएसए की अलास्का का अलुशियन द्वीप है जिसके दक्षिण यूएसए का हवाई द्वीप (होनुलूलू) है। इसे प्रशांत महासागर का चौराहा सेंडविच भी कहा जाता है।
• ओखोटस्क सागर में रूस का सखालित द्वीप है जो टर्टरी जलसंधि द्वारा रुस से अलग होता है। इसके दक्षिण जापान के द्वीप हैं जो सोया जलसंधि द्वारा अलग होते।
• जापान को उगते हुए सूर्य का देश तथा भुकंपों का देश कहा जाता है। इस का प्राचीन नाम निप्पन है। इसमें होकेडो, होंशु, शिकोकू एवं क्यूशो नामक द्वीप स्थित हैं जिस में होंशु सबसे बड़ा और सबसे महत्वपूर्ण द्वीप है।
• 38 डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया का विभाजन करती है। दक्षिणण कोरिया को सुबह की शांति का देश कहा जाता है।