प्रशांत महासागर से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी part -2

• चीन विश्व के सर्वाधिक 13 देशों को (हांगकांग सहित 14 देशों को)  स्पर्श करता है। इसकी हवांग -हो नदी को चीन का शोक कहा कहते हैं। लोयस मृदा के कारण इसका रंग पीला हो जाता है। इसलिए पीली नदी कहलाती है तथा पीला सागर में गिरती है। इसके दक्षिण मांग्टी -सी- क्यांग नदी प्रवाहित होती है और शंघाई के निकट पूर्वी चीन सागर में मिलती है। यह एशिया की सबसे लंबी नदी है। इसके दक्षिण सी- क्यांग एवं लाल नदी प्रवाहित होती है। लाल नदी वियतनाम के हनोई होते हुए दक्षिण चीन सागर के वोकिंग की खाई में गिरती है।
• चीन के तटीय क्षेत्रों में ताइवान नामक द्वीप है। इसका प्राचीन फार्मोसा द्वीप है। इसे राष्ट्रवादी चीन कहा जाता है। इसके दक्षिणी फिलीपींस द्वीप है जिसका सबसे बड़ा एवं प्रमुख द्वीप लूजेन है। इसी पर राजधानी मनीला स्थित है।
 इसके दक्षिण भाग में सूलू सागर स्थित है। 
• दक्षिण चीन सागर इस सागर का सबसे बड़ा सागर है जिसमें स्प्राटली  और पारसेल नमक दीपों का समूह है जिन्हें लेकर चीन का में देशों के साथ विवाद रहता है। इस सागर के तटीय क्षेत्रों में दक्षिण पूर्वी एशिया के देश हैं।
• चीन के दक्षिण और भारत के पूर्व में दक्षिण पूर्व एशिया के देश हैं जिन्हें आसियान देश कहते हैं। इसमेंं 10 देश हैं - वियतनाम, म्यांमार, लाओस, कंबोडिया, थाईलैंड, मलेशिया सिंगापुर, इंडोनेशिया, ब्रुनेई, फिलिपींस।

• आसियान देशों में लाओस एक मात्र स्थान अवरुद्ध देश है म्यांमार हिंद महासागर के तट पर है।
• सिंगापुर आसियान देशों में सबसे विकसित देश है तथा मालदीव के बाद एशिया का दूसरा सबसे छोटा देश है। यह जोहर जलसंधि द्वारा मलेशिया से अलग होता है।

• वियतनाम दक्षिण के सागर के तट पर S'‘ का देश है। 17° डिग्री उत्तरी अक्षांश रेखा वेतनाम को उत्तरी एवं दक्षिणी भागों में विभाजित करती है।

• इंडोनेशिया आसियान में सबसे बड़ा देश है। यह  मलक्का जलसंधि द्वारा मलेशिया से अलग होता है। इस जलसंधि से भारत का व्यापार पूर्वी एशिया (जापान)से होता है।

• इंडोनेशिया विश्व में सर्वाधिक 1300 द्वीपों का समूह है। इसे ईस्ट इंडीज भी कहा जाता है। इसे सुमात्रा, जावा,  बोर्नियो, सुलवासी (सेलेबीस), इरियन जया, तिमोर इत्यादि प्रमुख द्वीप है जिसमें जावा द्वीप पर इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता स्थित है।  बोर्नियो इंडोनेशिया का सबसे बड़ा द्वीप है। इस पर इंडोनेशिया के साथ मलेशिया और  ब्रूनेई भी स्थित है।

Posted on by