रेलवे की एकदिवसीय परीक्षा को ध्यान में रखते हुए भूगोल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य । भाग -4

प्रायद्वीपीय अपवाह


1. प्रायद्वीपीय भारत की नदियां हिमालय की अपेक्षा में अधिक पुरानी हैं । यह प्रौढ़ावस्था को प्राप्त कर चुकी हैं । अर्थात नदियां अधार तल को प्राप्त कर चुकी हैं और उनकी ढाल प्रवणता बहुत ही धीमी है ।


2. महानदी की लंबाई 858 किलोमीटर है । यह छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले में सिंहावा से निकल के पूर्व व दक्षिण-पूर्व की ओर बहती हुई उड़ीसा के कटक के निकट बड़ा डेल्टा बनाती है । इसकी प्रमुख सहायक नदियों में शिवनाथ, हसदेव, मंड और डूब उत्तर की ओर से इसमें आकर मिलती हैं, जबकि जोंक व तेल दक्षिण की ओर से आकर मिलती हैं।


3. महानदी पर कुछ प्रमुख बहुद्देशीय योजनाएं इस प्रकार हैं- हीराकुंड, टिकरापारा व नराज ।


4. ब्राम्हणी और स्वर्णरेखा नदीयां छोटा नागपुर पठार पर रांची के दक्षिण पश्चिम से निकलती हैं ।


5. गोदावरी नदी प्रायद्वीपीय भारत की सबसे लंबी नदी है । जिसकी लंबाई 1465 किलोमीटर है ।


6. गोदावरी नदी का 44% भाग महाराष्ट्र में 23% भाग आंध्र प्रदेश में तथा 20% भाग मध्य प्रदेश में पड़ता है ।


7. विश्व की सबसे बड़ी गल्फ मैक्सिको की गल्फ है , जबकि विश्व की सबसे बड़ी खाड़ी बंगाल की खाड़ी है ।


8. दिबांग और लोहित ब्रह्मपुत्र की सहायक नदियां हैं ।


9. कावेरी नदी तीन बार दो धाराओं में विभक्त हो जाती है और कुछ मील आगे जाकर पुनः मिल जाती है और इस प्रकार से श्रीरंगपट्टनम, शिवसमुद्रम और श्रीरंगम के दीपों का निर्माण करती है ।


10. गोदावरी व कृष्णा नदी को 16 सितंबर 2015 को आपस में जोड़ दिया गया है ।

Posted on by