रेलवे की एकदिवसीय परीक्षा को ध्यान में रखते हुए भूगोल से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण तथ्य । भाग -5

प्रायद्वीपीय नदियां

1.  प्रणाहिता, पूर्णा, पेनगंगा, वर्धा, वेनगंगा, तथा इंद्रावती यह सभी नदियां गोदावरी की प्रमुख सहायक है ।
2. प्रायद्वीपीय भारत की दूसरी सबसे बड़ी लंबी नदी कृष्णा नदी है, जो महाबलेश्वर के निकट से निकलकर दक्षिण- पूर्व दिशा में 1400 किलोमीटर की लंबाई में बहती है ।


3.  कृष्णा नदी का 27% भाग महाराष्ट्र में 44% भाग कर्नाटक में तथा 29% भाग आंध्र प्रदेश में पड़ता है ।


4. कृष्णा नदी की कुछ प्रमुख सहायक नदियां कुछ इस प्रकार है - कोयना, यरला, वर्णा, पंचगंगा, दूधगंगा, घाटप्रभा, मालप्रभा, भीमा, तुंगभद्रा और मूसी ।


5. हगरी तुंगभद्रा की सहायक नदी है, जिसे वेदावथी के नाम से भी जाना जाता है ।


6. कावेरी नदी कर्नाटक के पूर्व जिले में ब्रम्हगिरी के निकट से निकलती है, जिसकी लंबाई 805 किलोमीटर है ।


7. कावेरी नदी का अपवाह क्षेत्र 3% केरल में 41% कर्नाटक में 56% तमिलनाड में पड़ता है ‌।


8. कावेरी नदी के प्रमुख सहायक नदियों में - हेमावर्ती, लोकापावनी, शिमसा व अरकावती, लक्ष्मण तीर्थ, कबबीनी, सुवर्णवती, भवानी और अमरावती है ।


9. कावेरी नदी को दक्षिण की गंगा की उपमा प्रदान की गई है ।


10. कावेरी नदी की प्रवाह क्षेत्र को 'राइस बाउल ऑफ साउथ इंडिया' कहा जाता है ।

Posted on by