• इंग्लिश चैनल नामक सागर इंग्लैंड और फ्रांस के मध्य स्थित है। डोवर जलसंधि इंग्लिश चैनल और उत्तर सागर को जोड़ती है तथा इंग्लैंड और फ्रांस को अलग करती है। इंग्लिश चैनल में सागर की तिली के नीचे से 50 किलोमीटर लंबी रेलवे सुरंग का निर्माण किया गया है।
• स्पेन और पुर्तगाल संयुक्त रूप से आइबेरिया कहलाते हैं। जिब्राल्टर जलसंधि स्पेन को अफ़्रीका के मोरक्को से अलग करती है तथा भूमध्य सागर को एलांटिक महासागर से जोड़ती है। इसे भूमध्य सागर का प्रवेश द्वार कहते हैं।
• मोरक्को के निकट स्पेन का कनारी/ कैनरी द्वीप है। भूमध्य सागर में स्पेन का बेलियारिक द्वीपसमूह, फ्रांस का कोर्सिका एवं इटली का सरडीनिया द्वीप समूह है। बोनिफेसियो जलसंधि कोसिका और सरडीनिया को अलग करती है।
• भूमध्य सागर के सहारे हीनियन सागर, एड्रियाटिक सागर, इओनियन सागर, अजीन सागर, मरामरा सागर, काला सागर, अजोब सागर एक दूसरे से जुड़े हुए सागरहै।
• डाड्रेनल जलसंधि मरामरा सागर और अजीन सागर को जोड़ती है तथा बासपोरस जल संधि मरमरा सागर और काला सागर को जोड़ती है। यह दोनों जल संधियां एशियाई तुर्की और यूरोपीय तुर्की (इस्तांबुल) को अलग करती है। यहां बासपोरस जलसंधि के सहारे सागर की तिली के नीचे से रेलवे सुरंग बनाई गई है।
• एड्रियाटिक सागर के तट पर इटली का वेनिस शहर है। इसे एड्रियाटिक सागर की रानी कहा जाता है। इटली की राजधानी रोम के निकट विश्व का सबसे छोटा देश वेटिकन सिटी स्थित है।