घर्षण बल को कम करने की विधियां
A. पालिश द्वारा (by polishing)
किसी वस्तु की सतह पर एक विशेष पदार्थ की पतली परत लगाने को पॉलिश करना कहते हैं। यह पदार्थ के प्रक्षेपणों के बीच के स्थान में भरा जाता है तथा सतह चिकनी हो जाती है और घर्षण कम हो जाता है। किसी सतह को रगड़ कर भी घर्षण कम किया जा सकता है।
B. स्नेहक (lubricant)
जब संपर्क में रखी दो सतहों के बीच स्नेहक डाल देते हैं तो यह दोनों संपर्क में रहने वाले दो सतहों के बीच एक पतली परत के रूप में फैल जाती है तथा दोनों सतहों का सीधा संपर्क नहीं हो पाता तथा घर्षण काफी कम हो जाता है।
C. उचित पदार्थ के प्रयोग द्वारा (by using suitable material)
घर्षण का मान पदार्थों की प्रकृति पर निर्भर करता है। कंक्रीट व रबड़ के बीच घर्षण बल का मान कंक्रीट तथा लोहे के बीच घर्षण बल के मान से कम होता है। इसी कारण वाहनों के टायर रबड़ के बनाए जाते हैं।
D.बाल बियरिंग द्वारा (by ball bearing)
गत्यात्मक घर्षण की अपेक्षा लोटनी घर्षण काफी कम होती है। मशीन की टूट-फूट कम करने व घर्षण के विरुद्ध ऊर्जा ह्रास कम करने के लिए, मशीन के घूमने वाले भागों के बीच स्टील की छोटी-छोटी ठोस गोलियां रख देते हैं जिनको बाल बियरिंग कहते हैं।
