भारत की ऋतुएँ

भारत के जलवायु की दशाओं का वर्णन वार्षिक ऋतु चक्र के द्वारा अच्छी तरह किया जा सकता है वर्ष में चार प्रमुख ऋतु होती है।

1. शीत ऋतु

2. ग्रीष्म ऋतु

3. वर्षा ऋतु

4. शरद ऋतु

1. शीत ऋतु--- नवंबर दिसंबर जनवरी तथाा फरवरी के महीने में संपूर्ण देश में शीत ऋतु होती है इस ऋतु में दक्षिण से उत्तर की ओर तापमान घटता जााता है। दक्षिण से चेन्नई और कालीकट में जनवरी का औसत तापमान  24  डिग्री सेल्सियस से 25 डिग्री सेल्सियस रहता है , किंतुु उत्तरीीी मैदानों मे औसत तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से 15 डिग्री सेल्सियस तक रहता है।

2. ग्रीष्म ऋतु--- यह ऋतु मार्च से जून तक रहती है। इस ऋतु में तापमान तेजी से बढ़ता है सर्वोच्च तापमान दक्कन के पठार पर 38 डिग्री सेल्सियस गुजरात तथा मध्य प्रदेश में 42 से 43 डिग्री सेल्सियस तथा उत्तर पश्चिमी भारत में 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। तापमान के बढ़ने के साथ ही वायुदाब भटक जाता है। अतएव थार मरुस्थल से छोटा नागपुर के पठार तक निम्न दाब का गत विकसित हो जाता है यहां दोपहर के बाद गर्म व शुष्क लू चलनेे लगती है, जिसके कारण पंजाब हरियाणा राजस्थाााान और उत्तर प्रदेश में धूल भरी आंधियां आती है।

Posted on by