प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है । मैदानों की अपेक्षा पहाड़ों पर प्रेशर कुकर में खाना पकाना आसान होता है । क्यों ?

कमरे के सामान्य तापक्रम एवं वायुदाब में पानी 100° सेल्सियस पर उबलता है , इसे 5 मिनट तक उबालें या 25 मिनट तक वायुदाब पानी के उबलने के बिंदु को प्रभावित करता है । वायुदाब के परिवर्तित होने पर उबाल बिंदु ( क्वथनांक ) तथा ऊष्मा की मात्रा परिवर्तित होती है । अधिक वायुदाब होने पर उबाल बिंदु तथा ऊष्मा की मात्रा बढ़ेगी जबकि निम्न वायुदाब की दशा में उबाल बिंदु तथा ऊष्मा की मात्रा घटेगी । प्रेशर कुकर में वायुदाब सामान्य कमरे के वायुदाब से लगभग दो गुना होता है । इसी कारण इसमें पानी लगभग 120°C पर उबलता है । फलतः इसमें अधिक ऊष्मा होती है । यही कारण है कि प्रेशर कुकर में खाना जल्दी पकता है । पहाड़ों पर कम वायुदाब के कारण सामान्य वातावरण में पानी थोड़े कम तापमान पर उबलता है और इसमें ऊष्मा कम होती है । इसीलिए पहाड़ों पर प्रेशर कुकर का प्रयोग अत्यधिक लाभदायक होता है ।

       पृथ्वी की सतह से बढ़ती ऊंचाई के अनुपात में वायुमंडलीय दाब घटता जाता है । वायु के घटते दबाव के साथ-साथ जल का क्वथनांक घटता जाता है ।

Posted on by