प्रथम विश्व युद्ध के परिणाम-1

प्रथम विश्वयुद्ध उस समय का मानवता के इतिहास का सबसे अधिक विनाशकारी एवं भयंकर युद्ध था। इस युद्ध ने विश्व पर कई अमिट प्रभाव छोड़ें। जिनका संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है- 
निरंकुश राजतंत्र का अंत- प्रथम विश्व युद्ध के बाद जर्मनी, ऑस्ट्रिया ,हंगरी ,रूस,टर्की आदि देशों में निरंकुश राजशाही का अंत हो गया।
जनधन की हानि- इस महायुद्ध में जनधन की अभूतपूर्व हानि हुई। भीषण नरसंहार से मानवता कलंकित हो गई।इस युद्ध में मित्र राष्ट्रों के 50 लाख से अधिक व्यक्ति मारे गए तथा 1 करोड़ के लगभग घायल हुए या अपंग हो गए। उसी प्रकार जर्मनी और उसके सहयोगी देशों के लगभग 80लाख लोग मारे गए और 60 लाख लोग गंभीर रूप से घायल हुए। इस युद्ध में शामिल सभी देशों को धन की भारी क्षति उठानी पड़ी। यूरोप के लगभग सभी देश अमेरिका के कर्जदार हो गए।धन की भारी हानि एवं विनाश से यूरोपीय देशों की अर्थव्यवस्था चरमरा गई। धन-जन की हानि के फलस्वरूप यूरोप में श्रमिकों और पूंजी दोनों का अभाव हो गया । यूरोप की अर्थव्यवस्था तो चौपट हुई ही साथ ही संपूर्ण विश्व आर्थिक मंदी का शिकार हो गया।
गणतंत्र शासन की स्थापना- प्रथम विश्व युद्ध के फलस्वरूप जर्मनी ,फिनलैंड, ऑस्ट्रिया, पोलैंड, टर्की,यूक्रेन, युगोस्लाविया आदि राज्यों में गणतंत्र की स्थापना हुई।
Posted on by