अंग्रेजी शब्द कैबिनेट का मूल अर्थ होता है -निजी कक्ष परंपरा के अनुसार राज्य प्रधान के विश्वस्त परामर्श दाताओं की बैठक हुआ करती थी बाद में इसका अभिप्राय व्यक्तियों का ऐसा वर्ग हो गया |
जिनकी इस प्रकार के कक्ष में बैठक होती थी परंतु अब कैबिनेट शब्द का अर्थ यह माना जाता है जो कि प्रधानमंत्री अथवा (राज्य प्रधान )के साथ मिलकर राष्ट्र की सर्वोच्च नीति का निर्धारण करते हैं इंग्लैंड में इस शब्द का प्रथम प्रयोग" बेकन "ने काउंसिल के विशेषण के रूप में किया था
जिस समय 1625 में चार्ल्स प्रथम राजगद्दी पर बैठा था उस समय कैबिनेट काउंसिल अथवा मंत्रिपरिषद शब्द का प्रयोग प्रचलित हुआ.
44 संविधान संशोधन द्वारा संविधान के अनुच्छेद 352 (3 )में मंत्रिमंडल शब्द का उल्लेख एक बार प्राप्त होता है|
छाया मंत्रिमंडल- यह संपूर्ण विश्व को ब्रिटेन की देन मानी जाती है|
kitchen cabinet- यह संपूर्ण विश्व को अमेरिका की देन मानी जाती है|
कैबिनेट सचिव- प्रत्येक मंत्रालय भारत सरकार का एक सचिव होता है यह नीतिगत मामलों व सामान्य प्रशासन में मंत्री को परामर्श देता है देश की पहली महिला विदेश सचिव चोकिला अय्यर थी|
जबकि पहली मुख्य सचिव निर्मला बुच थी|
इस प्रकार मंत्रिमंडल का केंद्र बिंदु प्रधानमंत्री होता है क्योंकि मंत्रिमंडल के सदस्य अपने मंत्री पद के लिए प्रधानमंत्री पद ही पर ही निर्भर रहते हैं और संसदीय शासन व्यवस्था में प्रधानमंत्री है ऐसी धुरी बन गया है जिसके चारों और संपूर्ण शासन का पहिया घूमता रहता है|