सूडान और अरब स्प्रिंग के विषय में संक्षिप्त लेख


हाल ही में सूडान के राष्ट्रपति ओमर अल बशीर को सेना ने तख्तापलट कर के अपदस्थ कर दिया और बशीर को गिरफ्तार कर लिया गया है राष्ट्रपति ओमर अल बशीर ने सूडान जो कि एक अफ्रीकी देश है पर 30 वर्षों तक शासन किया है। इस तख्तापलट के साथ ही सूडान में 3 वर्ष तक आपातकाल लागू कर दिया गया है। 

अमेरिकी राष्ट्रपति ओमर अल बशीर के अपदस्थ होने के बाद अब इस देश का संचालन सैन्य परिषद द्वारा किया जाएगा और देश में 2 वर्ष तक सैन्य शासन लागू रहेगा 2 वर्ष के बाद चुनाव करवाए जा सकते हैं। 

देश में सैन्य शासन लागू होने के 1 दिन बाद ही सैन्य नेता ने देश की बागडोर संभालने से इस्तीफा दे दिया है जिस विषय पर सैन्य शासकों का कहना है कि वे असैन्य सरकार का मार्ग प्रशस्त करेंगे। 

2003 में हुए नरसंहार के आरोप में बशीर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया गया था 2003 में हुए इन दंगों में 3 लाख से अधिक लोगों की मौत हो गई थी जिसका कारण राष्ट्रपति बशीर को माना जा रहा है । और पिछले कई महीनों से राष्ट्रपति बशीर के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन भी किए जा रहे हैं। 

सूडान उत्तर पूर्वी अफ्रीका में स्थित एक देश है जिसकी राजधानी खार्तूम है इसके उत्तर में मिश्र, उत्तर पूर्व में लाल सागर ,पूर्व में इरिट्रिया, दक्षिण पूर्व में इथोपिया , दक्षिण पश्चिम में सेंट्रल अफ्रीकन रिपब्लिक, उत्तर पश्चिमी में लीबिया तथा दक्षिण में दक्षिण सूडान स्थित है। सूडान का क्षेत्रफल 18,86,068 वर्ग किलोमीटर है और 9 जुलाई 2011 को सूडान से अलग होकर दक्षिण सूडान नामक एक अन्य देश अस्तित्व में आया है। 

अरब स्प्रिंग - अरब स्प्रिंग लोकतंत्र समर्थक विद्रोह की एक श्रंखला थी जिसमें ट्यूनीशिया, मोरक्को ,सीरिया ,लीबिया मिस्र और बहरीन समेत कई मुस्लिम देश शामिल थे इन देशों में घटनाएं आम तौर पर 2011 के वंशज से शुरू हुई थी जिसके कारण इसका नाम अरब स्प्रिंग या अरब वंशज पड़ा  । अरब स्प्रिंग  विरोध प्रदर्शनों से संबंधित एक ऐसा समूह था जो अंततः ट्यूनीशिया मिस्र और लीबिया जैसे देशों में शासन परिवर्तन के परिणाम स्वरूप संगठित हुआ हालांकि सभी आंदोलनों को सफल नहीं कहा जा सकता है। 

Posted on by