कैबिनेट समितियों के गठन के विषय में जानकारी

केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में 8 कैबिनेट समितियों का गठन किया गया है । जिसमें सरकार ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए निवेश और विकास पर तथा बेरोजगारी से निपटने के लिए रोजगार एवं कौशल विकास पर समितियां गठित की है सुरक्षा पर भी समिति का गठन किया गया है सरकार ने यह कदम ऐसे समय उठाया है जब अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर वित्तीय वर्ष 2018 19 की अंतिम तिमाही में घटकर 5.8% पर आ गई थी जो कि बीते 5 साल में सबसे न्यूनतम है। 
         सरकार के द्वारा जीडीपी की सालाना वृद्धि में 7.2% का लक्ष्य रखा गया था जो कि पिछले वित्तीय वर्ष में घटकर 6.8% हुई है और साथ ही साथ निर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर भी 3.1% के स्तर पर आ गई है और लगभग 45 साल में सर्वाधिक देश में बेरोजगारी की दर देखी गई है जो कि 6.1% है। 

कैबिनेट समितियां निम्नलिखित हैं -

अप्वाइंटमेंट कमेटी ऑफ द कैबिनेट - इसका कंपोजीशन प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के पास रहेगा। 

कैबिनेट कमेटी ऑन एकोमोडेशन - इसमें गृहमंत्री अमित शाह रोड ट्रांसपोर्ट हाईवे मंत्री नितिन गडकरी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और रेल मंत्री पीयूष गोयल शामिल रहेंगे। 

कैबिनेट कमेटी ऑन इकोनॉमिक अफेयर्स - केबिनेट कमेटी आन इकोनामिक अफेयर्स में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गृहमंत्री अमित शाह रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आदि प्रमुख वरिष्ठ नेता रहेंगे। 

कैबिनेट कमेटी ऑन पार्लियामेंट अफेयर्स - इसमें अमित शाह, निर्मला सीतारमण , रामविलास पासवान ,नरेंद्र सिंह तोमर ,रविंद्र प्रसाद , प्रकाश जावड़ेकर और प्रहलाद जोशी को शामिल किया गया है। 

कैबिनेट कमेटी ऑन पॉलिटिकल अफेयर्स - इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , अमित शाह , नितिन गडकरी , निर्मला सीतारमण,  रामविलास पासवान, नरेंद्र सिंह तोमर रविशंकर प्रसाद, डॉ हर्षवर्धन, पीयूष गोयल , अरविंद सावंत और प्रह्लाद जोशी को शामिल किया गया है। 

केबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी - इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गृहमंत्री अमित शाह वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और विदेश मंत्री एस जयशंकर हैं। 

कैबिनेट कमेटी ऑन इन्वेस्टमेंट एंड ग्रोथ - इसमें नरेंद्र मोदी, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण और पीयूष गोयल को शामिल किया गया है। 

कैबिनेट कमेटी ऑन एंप्लॉयमेंट एंड स्किल डेवलपमेंट - इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , अमित शाह, निर्मला सीतारमण, नरेंद्र सिंह तोमर, पीयूष गोयल, रमेश पोखरियाल ,धर्मेंद्र प्रधान ,महेंद्र नाथ पांडे, संतोष कुमार गंगवार और हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। 

Posted on by