पेरिस के शांति सम्मेलन में अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने अंतरराष्ट्रीय शांति की स्थापना के लिए 14 सूत्रीय सिद्धांत प्रस्तुत किए,इसमें उन्होंने विश्व में स्थाई शांति के लिए एक अंतरराष्ट्रीय संस्था की स्थापना का विचार रखा। पेरिस शांति सम्मेलन के अधिकांश सदस्यों ने इस विचार पर अपनी सहमति व्यक्त की।
लीग आव नेशंस की स्थापना-
पेरिस शांति सम्मेलन की सहमति के आधार पर 10 जनवरी 1920 ईस्वी को जिनेवा स्विट्जरलैंड में लीग आव नेशंस की स्थापना की गई। आरंभ में इसमें 42 राष्ट्र थे किंतु धीरे-धीरे यह संख्या बढ़कर 60 हो गई।
लीग ऑव नेशंस के उद्देश्य-
लीग आव नेशंस के निम्न प्रमुख उद्देश्य थे:-
-अंतरराष्ट्रीय शांति सुरक्षा व सद्भावना के लिए सकारात्मक प्रयास करना।
-भावी युद्धों को रोकने के लिए विश्व स्तर पर सैनिक कार्यवाही का मुखर विरोध करना।
-अंतर्राष्ट्रीय सहयोग को प्रोत्साहन देना।
-विभिन्न राष्ट्रों के परस्पर विवादों को शांतिपूर्ण ढंग से सुलझाना।
-नए राष्ट्रों को लीग ऑफ नेशंस की सदस्यता प्रदान करना।
-संसार में निशस्त्रीकरण के लिए प्रयास करना।
-संसार में मजदूरों की दशा सुधारने का सकारात्मक प्रयास करना।
-दास व्यापार को समूल समाप्त करना।
-जनकल्याणकारी कार्यों को करना,स्त्रियों एवं बच्चों के क्रय विक्रय पर रोक तथा जन्म सामान्य की दशा में सुधार करने का प्रयास करना।