संविधान सभा के कार्य और संविधान का लागू होना

संविधान सभा के कार्य - 

- 22 जुलाई 1947 को संविधान सभा के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को मान्यता प्रदान किया गया था ।

- 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने हिंदी को राजभाषा के रूप में सहमति प्रदान की इसलिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

- 24 जनवरी 1950 को संविधान सभा द्वारा राष्ट्रगान तथा राष्ट्रगीत को मान्यता प्रदान की गई तथा डॉ राजेंद्र प्रसाद को भारत का प्रथम राष्ट्रपति घोषित किया गया यह संविधान सभा की अंतिम बैठक थी जिसमें संविधान सभा के सदस्यों द्वारा भारतीय संविधान पर अंतिम रूप से हस्ताक्षर किए गए। 


- 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत का नाम बदलकर उत्तर प्रदेश किया गया था इसलिए 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

संविधान का आंशिक लागू होना - 26 नवंबर 1949 को संविधान के अनुच्छेद 394 के अंतर्गत संविधान के कुछ अनुच्छेदों को जैसे - नागरिकता संबंधी प्रावधान , चुनाव संबंधी प्रावधान , अस्थाई संसद, संक्रमण कालीन उपबंध आदि को लागू कर दिया गया अर्थात भारत का संविधान आंशिक रूप से लागू हुआ इसलिए 26 नवंबर को विधि दिवस संविधान दिवस एवं संविधान के प्रारंभ होने की तिथि के रूप में मनाया जाता है। 

संविधान का पूर्ण लागू होना - 26 जनवरी 1950 को संपूर्ण संविधान को लागू किया गया। 

- संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 माह तथा 18 दिन का समय लगा और लगभग 64 लाख रुपए खर्च हुए। 

- संविधान सभा में कुल 15 महिलाओं के द्वारा भागीदारी की गई थी जिसमें से उत्तर प्रदेश से 5 महिलाएं थी। 

- जम्मू कश्मीर भारत का एकमात्र ऐसा राज्य है जिसका अपना अलग संविधान है क्योंकि अनुच्छेद 370 के अंतर्गत जम्मू कश्मीर के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। 

- प्रारंभ में संविधान के अंतर्गत 395 अनुच्छेद 8 अनुसूचियां तथा 22 का प्रावधान किया गया था जबकि वर्तमान भारतीय संविधान में 395 अनुच्छेद 12 अनुसूचियां तथा 22 भाग विद्यमान है। 

Posted on by