लीग ऑव नेशंस के प्रमुख अंग

2-परिषद :- लीग आव नेशंस की कार्यकारिणी को परिषद कहा जाता था।
 परिषद में स्थाई तथा अस्थाई दो प्रकार के सदस्य होते थे। इसके वर्ष में कम से कम 3 अधिवेशन होते थे।
 प्रमुख कार्य- 
-सदस्य राष्ट्रों की सुरक्षा की व्यवस्था करना।
-भावी युद्धों को रोकने का सकारात्मक प्रयास करना।
-अंतर्राष्ट्रीय विवादों को आपसी सहमति के आधार पर हल करने का प्रयास करना।
 -आक्रांता देशों के विरुद्ध आर्थिक तथा सैनिक कार्यवाही करना।
-निशस्त्रीकरण का प्रयास करना आदि।
3- सचिवालय:- लीग ऑफ नेशंस का महत्वपूर्ण अंग सचिवालय था। इसका मुख्यालय जिनेवा में था। इसके प्रमुख को महासचिव कहा जाता था।
प्रमुख कार्य-
- लीग ऑव नेशंस के प्रशासकीय कार्यों का संचालन करना।
4-अंतरराष्ट्रीय न्यायालय:- लीग आव नेशंस की स्थापना के लगभग 1 वर्ष बाद 1921 ईस्वी में इसकी स्थापना की गई। इसका मुख्यालय हेग हालैंड में स्थापित किया गया। इसमें न्यायाधीशों की संख्या 15 निश्चित की गई,तथा इनका कार्यकाल 7 वर्ष रखा गया।
प्रमुख कार्य-
-अंतरराष्ट्रीय कानून के आधार पर विभिन्न राष्ट्रों के विवादों का निपटारा करना।
5- अंतरराष्ट्रीय श्रम संघ:- इसकी स्थापना राष्ट्र संघ के साथ साथ हुई। लीग आव नेशंस का प्रत्येक सदस्य राष्ट्र इसका सदस्य बन सकता था।
प्रमुख कार्य-
-काम करते समय दुर्घटना के शिकार हो जाने वाले श्रमिकों को क्षतिपूर्ति प्रदान कराना।
-श्रमिकों के शोषण को रोकना तथा उनके काम की अवधि को कम करना।
-श्रमिकों के स्वास्थ्य एवं कल्याण पर ध्यान देना।
Posted on by