लीग ऑव नेशंस के कार्य तथा विफलताएं

Ashish Verma:
लीग आफ नेशंस ने निम्न कार्य किए- 
1-विभिन्न विवादों का हल- लीग आव नेशंस ने अल्वानिया और हालैंड के विवाद, फ्रांस और ब्रिटेन का विवाद, मेमल समस्या, पोलैंड तथा चेकोस्लाविया के विवादों को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।
2-लीग आव नेशंस ने विभिन्न देशों को आर्थिक सहायता भी दी। ऑस्ट्रिया, यूनान और बल्गारिया आर्थिक सहायता प्राप्त करने वाले देशों में शामिल थे। 
3- सामाजिक कार्यों के अंदर राष्ट्र संघ ने हैजा,चेचक, मलेरिया आदि रोगों की रोकथाम का प्रयत्न किया। इसके अतिरिक्त अन्य सामाजिक समस्याओं के निदान के लिए भी कार्य किए।
4- स्मारकों,कलाकृतियों की सुरक्षा, प्रौढ़ एवं श्रमिकों की शिक्षा जैसे बौद्धिक कार्य भी राष्ट्रसंघ द्वारा संपन्न किए गए।

लीग आव नेशंस की विफलताएं- 
लीग आफ नेशंस लगभग दो शतक तक अंतरराष्ट्रीय शांति में सकारात्मक सहयोगी रहा,  किंतु संसार के शक्तिशाली राष्ट्रों की स्वार्थप्रियता व अनुचित हस्तक्षेप के कारण 1931 ईस्वी में जापान को मंचूरिया पर, 1936 ईस्वी में इटली को एबीसीनिया पर, 1938-39 ईस्वी में जर्मनी को ऑस्ट्रिया, चेकोस्लाविया तथा मेमल पर अधिकार कर लेने से रोक न सका और अंत में 1 सितंबर 1939 ईस्वी को हिटलर द्वारा पोलैंड पर आक्रमण कर देने के परिणाम स्वरूप लीग आव नेशंस का सिद्धांतत: अंत हो गया।  

Posted on by