भारतीय रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी part -2

• भारतीय रेलवे का शुभंकर भोलू हाथी है, जिसको रेलवे ने गार्ड के रूप में दिखाया है।

pic source :- Wikipedia
• इंडियन रेलवे के नई दिल्ली रेलवे स्टेशन को दुनिया के सबसे बड़े रूट रिले इंटरलॉकिंग सिस्टम के लिए गिनीज बुक्स में जगह मिली है।
• 1 भारतीय रेलवे एक्ट 1890 ई० में पारित हुआ।
• स्वतंत्र भारत के प्रथम रेलमंत्री आसफ अली थे।
• देश की पहली महिला रेलमंत्री ममता बनर्जी है।
• रेलवे,भारत का सबसे बड़ा नियोक्ता संस्थान है। भारतीय रेल दुनिया का 9वां सबसे बड़े नियोक्ता के रूप में भी जाना जाता है। 
• भारतीय रेलवे बोर्ड की स्थापना मार्च , 1905 ई० में ( लॉर्ड कर्जन के समय ) की गई थी।

• देश में पहली मेट्रो रेल 24 अक्टबर, 1984 को कोलकाता में दमदम से टॉलीगंज तक तथा दूसरी मेट्रो रेल सेवा दिल्ली में 24 दिसम्बर, 2002 को शहादरा से तीस हजारी के बीच प्रारंभ हुई।
• मेट्रो पुरुष उपनाम  से इंजीनियर श्रीधर प्रसिद्ध है।

• IRCTC का आशय है - Indian Railway । catering and Tourism Corporation . ।
• देश में सबसे लम्बी दूरी तय करने वाली  रेलगाड़ी विवेक एक्सप्रेस है , जो डिब्रूगढ़ से कन्याकुमारी ( 4286 किमी . ) जाती है।
•  भारत में समुद्रतल से सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित रेलवे स्‍टेशन  - घूम (दार्जिजिंग हिमालयन रेलवे में, 2258 मी0 ऊँचाई पर) है।
• रेलवे बजट , आम बजट से अलग 1924 - 25 में एकवर्थ समिति के सिफारिश पर हुआ ।

Posted on by