• प्रथम रेल बजट को जॉन मथाई ने पेश किया।
• भारत का सबसे लम्बा रेलवे प्लेटफार्म उत्तर प्रदेश का गौरखपुर ( 1366 . 33 मी ) है ।
• सबसे लम्बी रेल सुरंग पीर पंजाल या बनिहाल रेल सुरंग (जम्मू - कश्मीर , 11.215 किमी.) है ।
• त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस बिना रुके 528 किलोमीटर (वडोदरा और कोटा) तक सबसे लंबी दूरी तक चलने वाली ट्रेन है।
• भारत का सबसे बड़ा रेलवे यार्ड मुगलसराय (उत्तर प्रदेश) में है , जो पूर्व - मध्य रेलवे में है।
• भारतीय रेलवे का राष्ट्रीय रेल संग्रहालय ' नई दिल्ली तथा क्षेत्रीय रेल संग्रहालय ' मैसर में है ।
• भारत की पहली मोनो रेल मुम्बई में 1 फरवरी , 2014 को प्रारंभ हुई।
• भारतीय रेलवे के 4 साइट दार्जिलिंग हिमालयन रेलवे को 1999 में, मुंबई सीएसटी बिल्डिंग को 2004 में, नीलगिरि माउंटेन रेलवे को 2005 में और कालका-शिमला रेलवे को 2008 में वर्ल्ड हेरिटेज साइट के तौर पर शामिल किया है।
• भारतीय रेलवे के प्रतीक (Logo) में 17 तारे है।
• रेल शताब्दी समारोह 1953 में शुरू हुआ।
• 16 अप्रैल को रेल दिवस तथा 10 - 16 अप्रैल को रेल सप्ताह के रूप में मनाया जाता है।
• भारत में सिर्फ महिलाओं के लिए एकमात्र ट्रेन मुम्बई के चर्चगेट से बोरीवली तक चलती है।