• इन्टीग्रल कोच फैक्टरी ( पैराम्बूर , तमिलनाडु ) स्विट्जरलैंड के मॉडल पर आधारित है।
• सोन नदी पर बना देश में सबसे लंबा रेल पुल नेहरू सेतु है।
• रेलवे स्टाफ कॉलेज बड़ौदा में स्थित है।
• रेलवे में आमदनी का बड़ा जरिया माल भाड़ा है।
• रेलवे सुरक्षा बल ( RPF ) 1882 को गठित हुआ।
• भारतीय रेलवे का नवापुर रेलवे स्टेशन दो राज्यों में बना हुआ है। (आधा हिस्सा महाराष्ट्र में, जबकि दूसरा आधा हिस्सा गुजरात में )
• भारतीय रेलवे में सबसे अधिक लम्बाई उत्तर रेलवे जोन की है।
• जवाहरलाल नेहरु के जन्म (14 नवंबर1889) शताब्दी के उपलक्ष में शताब्दी एक्सप्रेस चलाई गई थी।
• भारत की सबसे तेज चलने वाली रेलगाड़ी गतिमान एक्सप्रेस है ( शुरूआत - 5 अप्रैल , 2016 ) जो दिल्ली - आगरा के बीच चलती है ।
• राजधानी एक्सप्रेस सर्वप्रथम 1 मार्च, 1969 को दिल्ली और हावड़ा के बीच चली थी ।
• कोंकण रेल ( स्थापना - 26 जनवरी,1998 ) परियोजना भारतीय रेलवे की बहुउद्देशीय और वृहत्तम रेल परियोजना है , जिसकी लम्बाई 780 किमी ( रोहा से मंगलौर तक ) है ।
• कोंकण रेल ( मुख्यालय - पणजी ) महाराष्ट्र , | गोवा , कर्नाटक और केरल को जोड़ती है।
• कोकण रेल मार्ग पश्चिमी घाट पर्वत श्रंखला से होकर गुजरता है।