अर्थव्यवस्था (Economy)
अर्थशास्त्र के सिद्धान्तों का व्यवहारिक प्रयोग किसी देश के विकास में करना उस देश की अर्थव्यवस्था कहलाता है। अथवा किसी देश के सम्पूर्ण आर्थिक क्रियाओं का अध्ययन ही अर्थव्यवस्था है। जैसे-भारतीय अर्थव्यवस्था, जापानी अर्थव्यवस्था
अर्थव्यवस्था के क्षेत्र -
1. प्राथमिक क्षेत्र
2. द्वितीयक क्षेत्र
3. तृतीयक क्षेत्र
प्राथमिक क्षेत्र-अर्थव्यवस्था का ऐसा क्षेत्र जिसमें प्रकृति से प्राप्त उत्पाद का बिना किसी विशेष परिवर्तन के उपभोग किया जाय उसे प्राथमिक क्षेत्र कहा जाता है। जैसे-कृषि, वानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन, खनन, उत्खनन।
द्वितीयक क्षेत्र-अर्थव्यवस्था का ऐसा क्षेत्र जिसमें प्राथमिक क्षेत्र कच्चे माल के तौर पर प्रयोग हो तथा मशीन का प्रयोग करके नये उत्पाद का निर्माण किया जाता है, उसे द्वितीयक क्षेत्र कहा जाता है। जैसे-निर्माण तथा विनिर्माण।
तृतीयक क्षेत्र-अर्थव्यवस्था का ऐसा क्षेत्र जो प्राथमिक एवं द्वितीयक दोनों को सेवा एँ प्रदान करता हो, उसे तृतीयक क्षेत्र कहा जाता है। जैसे- शिक्षा, चिकित्सा, परिवहन, बैंकिग, विधि, इंजीनियरिंग इत्यादि।
अर्थव्यवस्था के प्रकार-
1. राज्य की सहभागिता के आधार पर अर्थव्यवस्था
2. विकास के आधार पर अर्थव्यवस्था
3. क्षेत्रों की भूमिका के आधार पर अर्थव्यवस्था
4. अन्तः सम्बन्धों के आधार पर अर्थव्यवस्था
5. नियोजन के आधार पर अर्थव्यवस्था
6. निर्भरता के आधार पर अर्थव्यवस्था