पहला प्रोटोन थेरेपी सेंटर की स्थापना

चेन्नई में उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू के द्वारा प्रोटोन कैंसर सेंटर का उद्घाटन किया गया है प्रोटॉन कैंसर सेंटर का शुभारंभ भारत में मल्टी स्पेशलिटी अस्पतालों की श्रृंखला चलाने वाली अपोलो हॉस्पिटल्स एंटरप्राइज लिमिटेड द्वारा किया गया है। 

प्रोटोन थेरेपी सेंटर के माध्यम से अब कैंसर रोग से पीड़ित रोगियों को एक विशेष रूप की रेडियोथैरेपी की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाएगी जो विशेष रूप से कैंसर कोशिकाओं पर अपना प्रभाव डालते हुए कैंसर कोशिकाओं को नष्ट करने में मददगार साबित होगा। 

चेन्नई में स्थित इस सेंटर से भारत के साथ साथ वैश्विक स्तर पर भी सभी व्यापक कैंसर चिकित्सा सभी कैंसर रोगियों को प्रदान की जाएगी। 

पारंपरिक रेडिएशन थेरेपी की तुलना में प्रोटोन थेरेपी से रोगियों को कई गुना अधिक लाभ प्राप्त हुआ है आज विश्व भर के लगभग दो लाख से अधिक कैंसर रोगियों को इससे राहत मिली है। 

प्रोटोन बीम थेरेपी से कैंसर चिकित्सा का सटीक जगह पर इलाज होता है जिससे स्वस्थ कोशिकाओं का नुकसान कम होता है और कैंसर कोशिकाओं को आसानी से नष्ट किया जा सकता है। 

इस थेरेपी की मदद से कैंसर पीड़ित भी आरामदायक जीवन जी सकता है और उसके पूरी तरह से स्वस्थ जीवन पाने की संभावना भी बढ़ जाती है इस थेरेपी के दुष्प्रभाव कम है और अच्छे प्रभाव अधिक मात्रा में देखें जा सकते हैं।  

Posted on by