भारतीय रेलवे से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी part -5

•  रेलवे द्वारा रेडियो आधारित सिग्नल  डियाजन परियोजना की शुरुआत  वर्ष 2015 में कानपुर से की गई।
• सर्वप्रथम वातानुकूलित रेलगाड़ी मुम्बई और बडौदा के बीच 1936 ई० में शुरू की गई थी ।
• रेल कर्मचारी बीमा योजना 1977 में लागू हुआ।
• रेलयात्री बीमा योजना 1994 में प्रारंभ हुई ।
•  देश में पहली बुलेट ट्रेन  मुम्बई व अहमदाबाद के बीच चलाई जाएगी।
• दक्षिण - पूर्व रेलवे को ब्लू चिप कहा जाता है।
• देश में उत्तर रेलवे की लम्बाई सबसे अधिक तथा पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे की सबसे कम है।
• भारतीय रेल में तृतीय श्रेणी 1974 में समाप्त कर दिया गया था।
• भारत का सबसे लम्बा रेलवे पुल (सेतु) वेम्बानाड रेल सेत ( कोच्चि , केरल ) तथा सबसे ऊँचा रेलवे स्टेशन घुम ( प . बंगाल ) है।
• रेलवे मार्ग की कुल लम्बाई 67, 312 किमी है।
• भारतीय रेलवे में प्रथम महिला रेलवे ड्राईवर सुरेखा यादव तथा प्रथम महिला डीजल रेल इंजन ड्राइवर सुश्री मुमताज कत्थावाला है।
•  भारत में रेल सुरक्षा हेतु बनी सर्वप्रथम समिति  शहनवाज समिति है।
• समझौता एक्सप्रेस भारत - पाकिस्तान तथा मैत्री  एक्सप्रेस भारत - बांग्लादेश के बीच चलती हैं।
• रेल दुर्घटना सर्वप्रथम 25 जनवरी , 1869 को भोडघाट ( पूना - मुम्बई मार्ग ) में हुआ था।
• रेल दुर्घटना के कारण इस्तीफा देने वाले भारत के प्रथम रेल मंत्री लाल बहादुर शास्त्री थे।
• रेल टिकट पर आरक्षण और ट्रेनों के आवागमन की सूचना देने वाला हेल्पलाइन नंबर 139 है।
• देश का सबसे पुराना भाप इंजन ' फेयरी क्वीन ' है जिसका निर्माण 1855 में हुआ था।

• पहला प्लेटफार्म टिकट लाहौर में जारी हुआ था।
•  वर्ष 2015 से रेलवे प्लेटफार्म टिकट की दर 10 रुपए है।
•  रेलवे में प्रथम कम्प्यूटरीकृत यात्री आरक्षण व्यवस्था 15 नवम्बर , 1985 को नई दिल्ली में हुआ ।
•  भारतीय रेलवे में सर्वप्रथम तत्काल आरक्षण सेवा 20 दिसम्बर , 1997 को प्रारंभ की गई ।
•  पहली वातानुकूलित डबल डेकर ट्रेन 1 अक्टूबर , 2011 को हावड़ा - धनबाद के बीच चली।

•  विश्व में प्रथम रेल इंगलैंड में 27 सितम्बर , 1825 को ( स्टॉकटन से डार्लिंगटन ) चली थी ।
•  विश्व का सबसे लम्बा रेलमार्ग ‘ ट्रांस साइबेरियन (लेनिनग्राड से ब्लाडीवॉस्टक तक) रूस में है ।
•  विश्व का सबसे पुराना रेलवे स्टेशन लिवरपुल है ।
•  विश्व की बड़ी रेल सुरंग सीकन ( जापान ) है ।
•  विश्व में पहली मेट्रो रेल लंदन में 10 मई , 1863 को चली थी।
•  रेल इन्जिन के आविष्कारक जॉर्ज स्टीफेंसन हैं।
•  भारत का पहला रेलवे स्टेशन छत्रपति शिवाजी टर्मिनस, मुंबई है।

Posted on by