द्वितीय विश्वयुद्ध की घटनाएं

द्वितीय विश्व युद्ध 1939 ईस्वी से 1945 ईस्वी तक चला इस प्रलय कारी युद्ध की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार थी-
1939 के घटनाक्रम:- 
प्रथम विश्व युद्ध के बाद डेजिंग नगर को जर्मनी से अलग कर दिया गया।कालांतर में जर्मनी ने मांग की कि डेजिंग नगर जर्मनी को वापस कर दिया जाए परंतु ब्रिटेन ने उसकी मांग की उपेक्षा कर दी। फलत: हिटलर ने 1 सितंबर 1939 ईस्वी को पोलैंड पर आक्रमण कर दिया। रूस ने भी इसी समय पोलैंड पर हमला बोल दिया। पोलैंड पराजित हुआ।पोलैंड की रक्षा के लिए 3 सितंबर 1939 ईस्वी को फ्रांस और इंग्लैंड ने जर्मनी के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी। इस प्रकार इन दोनों आक्रमणों के फल स्वरुप विश्व युद्ध आरंभ हो गया।
          नवंबर 1939 ईस्वी में सोवियत संघ ने फिनलैंड पर आक्रमण कर उस पर अपना प्रभुत्व स्थापित कर लिया। सोवियत संघ ने बाल्टिक राज्यों को अपने प्रभाव में लाने हेतु संधियां भी की।
1940 के घटनाक्रम- महत्वाकांक्षी हिटलर ने पोलैंड की वजह से उत्साहित होकर नार्वे डेनमार्क हालैंड और बेल्जियम पर आक्रमण कर अपने अधीन कर लिया। अपने विजय अभियान को आगे बढ़ाते हुए हिटलर ने फ्रांस पर आक्रमण किया। बिना किसी भयानक युद्ध के 14 जून 1940 की सभी को वह पेरिस पर कब्जा करने में सफल हो गया। इधर इटली ने जर्मनी के सहयोग के लिए युद्ध में प्रवेश किया।रामस्वरूप 22 जून 1940 ईस्वी को फ्रांस ने आत्मसमर्पण कर दिया अब जर्मनी यूरोप में सबसे अधिक शक्तिशाली राष्ट्र बन बैठा।
Posted on by