द्वितीय विश्वयुद्ध की घटनाएं-२

जर्मनी के समक्ष यूरोप में ब्रिटेन ही एक शक्तिशाली स्तंभ के रूप में अपना अस्तित्व बनाए रख सका था। उस पर जर्मन भाई से 9 अगस्त 1940 ईस्वी में हवाई हमला कर दिया।ब्रिटेन के प्रधानमंत्री चर्चिल ने हमले का प्रतिरोध किया और अपनी स्वतंत्रता को बनाए रखा।
1941 के घटनाक्रम-
ब्रिटेन को छोड़कर संपूर्ण यूरोप का स्वामी बनने के बाद हिटलर ने 22 जून 1941 ईस्वी को अनाक्रमण संधि की परवाह न करते हुए सोवियत रूस पर आक्रमण कर दिया। जर्मनी के इस आक्रमण ने युद्ध क्षेत्र को विस्तृत कर दिया। इसी समय एक महत्वपूर्ण घटना घटी जिसमें ब्रिटेन अमेरिका और रूस एक हो गए अर्थात विश्व दो ध्रुवों में विभाजित हो गया।कालांतर में इसी एकीकरण ने जर्मनी जापान और इटली को पराजित करने में सफलता प्राप्त की।
         7 दिसंबर 1941 ई. को जापान ने अप्रत्याशित तरीके से पर्ल हार्वर स्थित अमेरिकी नौसैनिक अड्डे पर आक्रमण कर अमेरिका को भारी नुकसान पहुंचाया। 8 दिसंबर 1941 ईस्वी को अमेरिका ने जापान के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी और ठीक इसके बाद जर्मनी और इटली ने संयुक्त राज्य अमेरिका के विरुद्ध युद्ध की घोषणा कर दी।सही अर्थों में विश्व युद्ध व्यापक हो गया मित्र राष्ट्रों की संगठित सैन्य शक्ति के सामने जर्मनी की एक न चली जर्मनी की असफलता का प्रारंभ हो गया।
Posted on by