इस अद्य्द्याय से आधुनिक भारत के इतिहास से सर्वाधिक प्रश्न पूछे जाते हैं। इसका एक भाग भारत के गवर्नर जनरल तथा वॉयसराय है जिसके चर्चा हम अगले अद्य्द्याय में करेंगे।
बंगाल का गवर्नर
रॉबर्ट क्लाइव ( बंगाल का पहला गवर्नर )
*1757-60, 1765-67 ई० तक बंगाल का गवर्नर रहा।
द्वैध शासन ( duel Govt. ) प्रणाली की शुरुआत की। 1765-72 ई० में बंगाल में द्वैध शासन व्यवस्था रही।
* मुगल सम्राट शाहआलम द्वितीय ( अलीगौहर ) के साथ इलाहावाद की संधि ( 12 अगस्त, 1765 ई०) अंग्रेजों द्वारा की गयी, जिसके द्वारा कम्पनी को बंगाल,बिहार व उड़ीसा के दीवानी अधिकार मिले। जबकि निजामत का अधिकार अभी भी बंगाल के नवाब के पास था।
वेरेलस्ट ( 1769-72 ई० )
वारेन हैस्टिंग्स ( 1772-85 ई० )
* 1773 में रेगुलेटिंग एक्ट पारि, जिसके द्वारा बंगाल के गवर्नर को बंगाल का गवर्नर जनरल कहा जाने लगा।
* * बंगाल का अन्तिम गवर्नर तथा गवर्नर जनरल।
* 1772-74ई० तक बंगाल का गवर्नर।
* 1774-85 तक बंगाल का गवर्नर जनरल।
* कलकत्ता में सर्वोच्च न्यायालय (1774 ई०) तथा जिला स्तर पर दीवानी एवं फौजदारी व्यायालयों की स्थापना कराई।
* एशियाटिक सोसाईटी अॉफ बंगाल की स्थापना 1784ई० में विलियम जॉन्स के द्वारा, भारतीय भाषाओं में रचित एतिहासिक पुस्तकों का अंग्रेजी भाषा में अनुवाद करने लिए।
* कलकत्ता मदरसा की स्थापना 1781 ई०।
* बोर्ड अॉफ रिव्न्यू की स्थापना।
* प्रथम मराठा युध्द ( 1775-82 ई) तथा 1782 ई० में सालाबाई की सन्धि।
* द्वितीय मैसूर युध्द ( 1780-84 ई० )।
* पिट्स इण्डिया एक्ट (1784 ई० ) पारित, जिसके द्वारा बोर्ड अॉफ कन्ट्रॉलर नामक एक नई संस्था का गठन किया गया। इसी के साथ द्वैध शासन की शुरुआत हुई- बोर्ड अॉफ कन्ट्रॉलर तथा कोर्ट अॉफ डायरेक्टर्स का। यह द्वैध शासन 1858 ई० तक बना रहा।
सर जॉन मैकफर्सन ( 1785-86 ई०)
** लॉर्ड कार्नवालिस ( 1786-93 तथा 1805 )
* पुलिस चौकी की स्थापना।
* भारत में ब्रिटिश सिविल सर्विसेस की स्थापना।
** स्थाई बन्दोबस्त ( Permanent Settlement ) का प्रारंभ ( 1793 ई० ), जिसके अंतर्गत जमींदारों को भूमि का मालिक बनाया गया।
* सरकारी कर्मचारियों के दिशा निर्देश के लिए कार्नवालिस कोड।
* तृतीय आंग्ल-मैसूर युध्द ( 1790-92ई० ) तथा श्रीरंगपट्टनम् की सन्धि ( 1792 ई०) टीपू सुल्तान को आधा राज्य अंग्रेजों को देना पड़ा।
* 1793 ई० में न्यायिक सुधार, विभिन्न स्तर के कोर्ट की स्थापना और कर प्रशासन को न्यायिक प्रशासन से अलग करना।
* 1805 ई० में गवर्नर जनरल एक बार फिर भरता आया परन्तु इस बार उसकी यहीं पर गाजीपुर में मृत्यु हो गयी। गाजीपुर उ० प्र० में ही इसकी समाधि बनी।
सर जॉन शोर ( 1793-98 ई०)
स्थायी बन्दोबस्त के शुरु करने में इन्होने राजस्व बोर्ड के अध्यक्ष के रुप में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
** तटस्थता की नीति (Policy of neutrality ) का अनुसरण किया।
In next e-notes we will discuss Lord Wellesley.