उत्तर प्रदेश में संचार के साधन

परिवहन के विकास के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में संचार के साधनों का विकास भी काफी तेजी से हुआ है संचार के साधनों में मुख्य रूप से डाक सेवाएं एवं दूरभाष सेवाएं आती है।

*सूचना एवं जनसंपर्क विभाग*

1. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य के सांस्कृतिक, पर्यटन, कृषि, साहित्यिक, औद्योगिक, ग्राम विकास तथा अन्य विकास संबंधी विषयों पर वृत्तचित्र एवं वर्तमान घटना चक्र पर समाचार चित्र निर्मित करने का कार्य किया जाता है।

2. अधिकांश वृत्तचित्रों तथा समाचार चित्रों का फिल्मांकन राज्य के ग्रामीण अंचलों में किया जाता है।

3. इस विभाग द्वारा निर्मित उत्तर प्रदेश समाचार संख्या 54 को 26 वे राष्ट्रीय फिल्म समारोह 1979 में पुरस्कृत भी किया गया था। इस विभाग द्वारा निर्मित वृत्तचित्र फूलों की घाटी तथा बद्री केदार पर बनेे चित्रों को देश की 14 भाषाओं में डबिंग करा कर अखिल भारतीय सर्किट में विभिन्न सिनेमाघरों में प्रदर्शित किया गया ।

* फिल्म पत्रकारिता*

1. राज में फिल्म पत्रकारिता का जहां तक प्रश्न है तो इस क्षेत्र में पहला नाम 1930 के दशक में उमाशंकर जोशी का उभरता है। इनके अलावा रामकृष्ण कपिल कुमार धर्मेंद्र गौड़ ओमकार शरद विनोद भारद्वाज कुंवर नारायण तथा नेत्र सिंह रावत ने फिल्म पत्रकारिता में महत्वपूर्ण योगदान किया है।

2. मंगलेश डबराल राजेंद्र प्रसाद कांडपाल तथा ओम प्रकाश गुप्ता ने भी फिल्म पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है।

Posted on by