राष्ट्रीयकृत बैंक-वर्तमान समय में राष्ट्रीकृत बैंकों की संख्या-20 है। जिसे दो चरणो में राष्ट्रीकृत किया गया। बैंकों का राष्ट्रीयकरण तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इन्दिरा गाँधी के शासनकाल में किया गया।
प्रथम चरण- (19 जुलाई, 1969)
1. इलाहाबाद बैंक
2. बैंक आॅफ बड़ौदा
3. पंजाब नेशनल बैंक
4. बैंक आॅफ महाराष्ट्रा
5. बैंक आॅफ इण्डिया
6. देना बैंक
7. इण्डियन ओवरसीज बैंक
8. यूनियन बैंक आॅफ इण्डिया
9. यूनाइटेड बैंक आॅफ इण्डिया
10. यूनाइटेड कामर्सियल बैंक
11. सिण्डीकेट बैंक
12. सेण्ट्रल बैंक आॅफ इण्डिया
13. केनरा बैंक
14. इण्डियन बैंक
द्वितीय चरण (1980)
1. विजया बैंक
2. न्यू बैंक आफ इण्डिया
3. पंजाब तथा सिंध बैंक
4. कार्पोरेशन बैंक
5. आन्ध्रा बैंक
6. ओरियंटल बैंक आफ कामर्स
निजी बैंक-वे बैंक जिसमें निजी क्षेत्र की सहभागिता 50% से ज्यादा हो उसे प्राइवेट या निजी बैंक की श्रेणी में रखा जाता हैं भारत में वर्तमान समय में निजी बैंकों की कुल सं0 65 है। जिसमें 22 भारतीय तथा 43 विदेशी बैंक शामिल है।
क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक-भारत में इस बैंक की स्थापना 2 अक्टूबर 1975 को किया गया, 1987 में गठित केलकर समिति की सिफारिश पर नये क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों का गठन बन्द कर दिया गया, वर्तमान समय में क्षेत्रीय ग्रामीण बैंकों की कुल संख्या 56 है।