अंग्रेज फ्रांसीसी संघर्ष में अंग्रेजों की सफलता तथा फ्रांसीसियों की असफलता के कारण

अंग्रेज-फ्रांसीसी संघर्ष में अंग्रेजों की सफलता के प्रमुख कारण:- फ्रांसीसियों की असफलता के कारण ही अंग्रेजों की सफलता के कारण थे। अंग्रेजों की सफलता के अन्य कारण निम्न थे- 
-अंग्रेजों की उन्नत व्यापारिक स्थिति के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी थी।
-ईस्ट इंडिया कंपनी का स्वरूप स्वतंत्र था, वह स्वयं निर्णय लेने की स्थिति में थी।
-इंग्लैंड की सरकार द्वारा आवश्यक सहायता मिलने के कारण ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थिति सुदृढ़ थी।
-अंग्रेज अधिकारियों का कंपनी को सकारात्मक सहयोग प्राप्त होता था।
-अंग्रेजों की नौसैनिक शक्ति सबल थी जिसके कारण उनको लगातार सफलता मिलती गई।
      फ्रांसीसियों की असफलता के कारण- फ्रांसीसी भारत में अंग्रेजों के विरुद्ध सफल रहे इस के निम्न कारण प्रमुख थे-
- फ्रांसीसी कंपनी का फ्रांसीसी सरकार पर निर्भर होना।
-फ्रांसीसी कंपनी की आर्थिक निर्बलता।
- फ्रांसीसी अधिकारियों में मतभेद की भावना
- यूरोपीय राजनीति:- जिस समय भारत में अंग्रेज और फ्रांसीसी अपना अपना प्रभुत्व स्थापित करने के लिए परस्पर संघर्षशील थे उस समय फ्रांस कई देशों के साथ युद्ध में उलझा हुआ था । फलत: फ्रांसीसी सरकार भारत की ओर विशेष ध्यान ना दे सकी । इंग्लैंड अपनी भौगोलिक स्थिति का लाभ उठाकर यूरोपीय से बचा रहा। इसी कारण अंग्रेज भारत में अपने व्यापार एवं व्यापारिक हितों का संरक्षण कर सके।
Posted on by