1857 ई. की स्वतंत्रता संग्राम के कारण

1857 ई. की क्रांति का कारण कोई एक विशेष घटना मात्र नहीं था,बल्कि इसके संघर्ष के कारण अधिक गूढ़ थे और वे जून 1757 ईस्वी के प्लासी के युद्ध से 6 अप्रैल 1857 को मंगल पांडे द्वारा की गई अंग्रेज अधिकारी की हत्या तक की अंग्रेजी शासन के 100 वर्ष के इतिहास में निहित थे।चर्बी वाले कारतूस और सैनिकों का संघर्ष तो केवल एक चिंगारी मात्र थी। जिसने उन समस्त विस्फोटक पदार्थों में राजनीतिक सामाजिक धार्मिक और आर्थिक असंतोष के कारणों से एकत्र हुए थे।आग लगा दी परिणाम स्वरूप 1857 ईसवी में असंतोष की ज्वाला ने विकराल रूप धारण कर लिया।

राजनीतिक कारण-

१- राज्यों की हड़पने की नीति:-1857 ईसवी की क्रांति का प्रमुख कारण लॉर्ड डलहौजी की राज्य अपहरण नीति थी इस नीति के द्वारा लॉर्ड डलहौजी ने संतान हीन भारतीय राजाओं पर उत्तराधिकार निषेध एवं गोद निषेध नियम लागू कर उनके राज्यों को बलात अंग्रेजी राज्य में मिला लिया।परिणाम स्वरुप देशी राजाओं में अत्यधिक असंतोष उत्पन्न हो गया और भी अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष छेड़ने को तत्पर हो गए। इनमें सातारा नागपुर तथा झांसी के राज्य प्रमुख थे।

कुशासन के आधार पर राज्यों का अपहरण-  लॉर्ड डलहौजी ने कुशासन को आधार बनाकर हैदराबाद के निजाम तथा अवध के नवाब वाजिद अली शाह के विरुद्ध कार्रवाई की और उनके राज्यों का अपहरण कर लिया।

पेंशन तथा पदों की समाप्ति- लॉर्ड डलहौजी ने पेंशन तथा पदवियो को छीनने का प्रयास किया। उसकी इस नीति के शिकार पेशवा बाजीराव के दत्तक पुत्र नाना साहब हुए। फलत: नाना साहब ने विद्रोह का सहारा लिया

Posted on by