उत्तर प्रदेश में खरीफ की फसल

* इन फसलों के लिए अधिक ताप एवं जल की आवश्यकता होती है इन फसलों को मानसून आगमन के समय अर्थात मई से जुलाई के मध्य हुए जाता है तथा मानसून लौटने के पश्चात सितंबर से अक्टूबर के मध्य काट लिया जाता है।

*प्रमुख फसल--

कपास चावल गन्ना ज्वार मूंगफली मक्का बाजरा सुनई आदि ।

1. चावल--

* चावल उत्पादन में उत्तर प्रदेश का देश में तीसरा स्थान है चावल के अंतर्गत कृषि क्षेत्र की दृष्टि से देश में इसका दूसरा स्थान है राज्य की लगभग 18% कृषि योग्य भूमि चावल की खेती की जाती है।

* इसे बोलते समय तापमान 20 से 27 डिग्री सेंटीग्रेड तथा 75 से 125 सेंटीमीटर वर्षा होनी चाहिए।

2.बाजरा--

* राज्य में इसकी खेती मुख्य का शुष्क जलवायु वाले क्षेत्र में होती है जहां समानता 50 सेंटीमीटर से कम होता है।

* इसके प्रमुख उत्पादक जिले आगरा मथुरा बदायूं अलीगढ़ मुरादाबाद एटा फिरोजाबाद मैनपुरी इटावा शाहजहांपुर प्रतापगढ़ गाजीपुर फर्रुखाबाद एवं कानपुर आदि हैं।

3. मक्का--

* इसकी खेती मुख्यतः वर्षा वाले क्षेत्रों में की जाती है।

* इसके प्रमुख उत्पादक जिले मेरठ गाजियाबाद बुलंदशहर फर्रुखाबाद बहराइच गोंडा जौनपुर एटा फिरोजाबाद मैनपुरी आदि हैं।

4. मूंगफली--

* इसकी खेती शुष्क भूमि की जाती है इसके लिए बलुई मिट्टी उपयुक्त है।

* इसके प्रमुख उत्पादक जिला सीतापुर हरदोई एटा बदायूं मुरादाबाद आदि हैं।

Posted on by