लार्ड कैनिंग ( 1856-57 ई० )
- कलकत्ता, मद्रास एवं बम्बई में तीन विश्वविद्यालयों की स्थापना 1857 में।
- 10 मई ( रविवार ) 1857 का विद्रोह।
भारत के वायसराय
लार्ड कैनिंग ( 1858-62 ई० )
- रानी विक्टोरिया की घोषणा 1 नवम्बर, 1858 में इलाहाबाद में लार्ड कैनिंग द्वारा। इस घोषणा-पत्र को स्टैनली ने तैयार किया था।
- भारत सरकार के अधिग्रहण के बाद रानी विक्टोरिया ने लार्ड कैनिंग को भारत का प्रथम वॉयसराय और गवर्नर जनरल नियुक्त किया। उसका कार्य रानी के नाम पर शासन करना था। जब वह ताज का प्रतिनिधित्व करता तब वह वॉयसराय कहलाता था और जब वह सरकार के वैधानिक नेता के रूप में कार्य करता था तब उसे गवर्नर जनरल कहा जाता था।
- इंडियन पैनल कोड का आगमन 1860 ।
- नील आंदोलन बंगाल में ( 1859-60 ई० ), नील आयोग का गठन।
- 1858 ई० का भारतीय प्रशासन अधिनियम ( for better Govt. In india ) पास किया गया, जिसके अनुसार भारत पर ब्रिटिश सम्प्रभुता के नाम से एक प्रधान सचिव द्वारा शासन किया जाएगा। प्रधान सचिव के सहायतार्थ एक 15 सदस्यीय परिषद।
- इंडिया का परिषद अधिनियम 1861 ई० पास, वॉयसराय को अध्यादेश जारी करने का अधिकार मिला, साथ ही मन्त्रिमण्डल व्यवस्था ( portfolio system ) का प्रारम्भ किया।
- प्रत्येक प्रेसिडेंसी में एक-एक उच्च न्यायालय की स्थापना।
- बंगाल किराया अधिनियम ( Bengal Tendency Act ) 1859 ई०।
- विलय की नीति ( Doctrine of Lapse ) को समाप्त कर दिया गया।
लार्ड एल्गिन ( 1862-63 ई० )
धर्मशाला ( हिमाचल ) में मृत्यु।
लार्ड जॉन लॉरेंस ( 1864-69 ई० )
कलकत्ता, बम्बई और मद्रास में 1865 ई० में हाई कोर्ट की स्थापना।
लार्ड मेयो ( 1859-72 ई० )
- आर्थिक विकेंद्रीकरण के लिए कदम उठाया 1869 ई० में।
- भारतीय राजकुमारों की शिक्षा एवं राजनेतिक प्रशिक्षण के लिए दो कॉलेजों की स्थापना। इनमे से प्रथम काठियावाड़ में राजकोट कॉलेज एवं दूसरा राजस्थान के अजमेर शहर में मेयो कॉलेज की स्थापना 1872 ई० में।
- अंडमान में एक वहाबी पठान अभिशस्त्र द्वारा हत्या 1872 में।
लार्ड नार्थबुक ( 1872-76 ई० )
* कूका विद्रोह का दमन 1872 ई०।
- * केशव चन्द्र सेन के प्रयासों से ब्रह्म मैरिज एक्ट ( Brahma marriage act, 1872 ई०) में पारित। इसके तहत बाल विवाह को प्रतिबंधित किया गया।
लार्ड लिटन ( 1876-80 ई० )
- दक्कन में अकाल 1876-78 ई०।
- 1878 ई० में वर्नाक्यूलर प्रेस एक्ट पास, जिसके अंतर्गत देशी भाषाओं छपने वाले समाचार पत्रों पर अनेक प्रकार के प्रतिबंध। यह अधिनियम सोम प्रकाश ( ईश्वरचन्द्र विद्यासागर ) व भारत मिहिर जैसे दो समाचार पत्रों को विशेष ध्यान में रखकर लाया गया।
- इस अधिनियम से बचने के लिए अमृत बाजार पत्रिका ने रातों रात अपना माध्यम बंगाली से बदलकर अंग्रेजी कर लिया।
- 1875 में अलीगढ़ में मोहम्मडन एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज की नींव रखी गयी, सर सैयद अहमद खां के द्वारा।
- कृषक राहत अधिनियम ( Agriculture Relief Act, 1879 ई० )।
- आई सी इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों की आयु 21 वर्ष से हटाकर 19 वर्ष कर दी गयी ( 1878 ई०)
- संसद में राजकीय उपाधि अधिनियम ( Royal title act, 1876 ई०) पास किया तथा रानी विक्टोरिया को भारत की साम्राज्ञी की पदवी से सम्मानित किया गया 1877 ई० में।
- महारानी एलिजाबेथ को केसर-ए-हिन्द की उपाधि, दिल्ली दरवार का आयोजन ( 1 Jan, 1877)।