* जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल नगरीय जनसंख्या 44495063 है युवराज की कुल जनसंख्या का 22.3 % है।
* जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में कुल ग्रामीण जनसंख्या राज्य की कुल जनसंख्या का 77.7 % है
* जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश में नगरी साक्षरता दर 75.14 % प्रतिशत है जिसमें नगरी पुरुष साक्षरता दर 80.45 % कथा नगरी महिला साक्षरता दर 69.2 % है।
* जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश में ग्रामीण साक्षरता दर 65.5% प्रतिशत है जिसमें ग्रामीण पुरुष साक्षरता दर 76.33 % तथा ग्रामीण महिला साक्षरता दर 53.7 % है।
*जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक नगरीय जनसंख्या वाला जिला गाजियाबाद एवं न्यूनतम नगरीय जनसंख्या वाला जिला श्रावस्ती है।
* जनगणना 2011 के अनुसार उत्तर प्रदेश का सर्वाधिक ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला इलाहाबाद एवं न्यूनतम ग्रामीण जनसंख्या वाला जिला गौतम बुद्ध नगर है ।
* जनगणना 2011 के आंकड़ों के अनुसार उत्तर प्रदेश के कुल 915 नगरों में से 1 से 10 लाख आबादी वाले वैधानिक नगरों की संख्या 64 है तथा 10 लाख या उससे अधिक आबादी वाले वैधानिक नगरों की संख्या 7 है।
* सर्वाधिक एवं न्यूनतम ग्रामीण प्रतिशत वाला जिला श्रावस्ती एवं गाजियाबाद है ।